Nainital-Haldwani News

रेनबो स्कूल की कामयाबी, शहर में सबसे पहले NCERT लागू करने के लिए मिला सम्मान

हल्द्वानी: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम उत्तराखण्ड मे लागू करने का साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे का रविवार को हल्द्वानी महानगर मे विभिन्न सगठनों यथा विभिन्न राजनैतिक संगठनों, व्यापार मण्डल, वरिष्ठ नागरिक जन समिति, पूर्व सैनिक संगठन समिति तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन संयोजक सुरेश तिवारी तथा अध्यक्ष स्टूडैन्ट गार्जियन टीचर वैलफेयर सोसाइटी पंकज खत्री की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या मे पहुचे विभिन्न सगठनो के लोगो एवं जनमानस ने शिक्षा मंत्री श्री पाण्डे का फूलमाल, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगो को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे,विधायक एवं पूर्व मंत्री बशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का एवं पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।

प्रबंधक आरके शर्मा व माता रुक्मिणी शर्मा

इस अवसर पर रेनबो एकेडेमी सीनियर सेकण्डरी स्कूल,तीन पानी,बरेली रोड,हल्द्वानी की प्रबंधिका और श्रीमती रुक्मिणी शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या) का अभिनंदन सम्मान प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्रीअरविन्द पाण्डेय द्वारा किया गया। बता दें कि शहर में रेनबो एकेडमी पहला स्कूल है जहां पर एनसीआरटी की किताबे सबसे पहले लागू हुई थी। प्रबंधक आरके शर्मा ने इस सम्मान के लिए पूरे रेनबो टीम को बधाई दी है।

कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, लोक गायक प्रहलाद मेहरा, अध्यक्ष व्यापार मण्डल योगेश शर्मा,दिनेश खुल्वे, प्रकाश रावत, महेन्द्र कश्यप, विजय मनराल, हरमिन्दर सिह चडडा, हरीश आर्य , बीना जोशी, संजय दुम्का, राहुल झिगरन, सुरेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश तिवारी, विपिन पाण्डे, दीपाली कन्याल,अशोक वाष्र्णेय, हरीश पाण्डे, मनोज साह,डा0 वारसी,दिनेश आर्य, पुनीत लाल, मदन शिल्पकार, डीएन भटट, देवेन्द्र कुमार, बलवीर सिह, धु्रव रौतेला, शान्ति भटट, राजीव विनायक, राहुल जोशी, जितेन्द्र मेहता, कमल मुनि, प्रकाश हर्बोला के अलावा बडी ंसंख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम मे व्यवासायी सुभाष गुप्ता तथा अध्यक्ष मार्निक वाॅकर क्लब हरीश पाण्डे ने सोने का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में अपूर्वा पाण्डे, विपिन पाण्डे,श्याम धानिक, राजेन्द्र सिह हृयांकी व अन्य प्रतिभाओ को मुख्य मंच पर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेश तिवारी द्वारा किया गया।

To Top