Uttarakhand News

सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,उत्तराखंड पुलिस में दो हजार कांस्टेबलों की भर्ती

देहरादून: राज्य के हजारों युवाओं को उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने का अवसर प्रदान होगा। पुलिस में भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन जल्द होगा। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 1 से 15 मई के बीच पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के माध्यम से दो हजार खाली पदों को भरा जाएगा।

वहीं मार्च में 167 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पुलिस विभाग में प्रमोशन की तैयारी भई शुरू हो गई है। सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल तरक्की मिलेगी। पुराने कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद जो पद खाली होंगे ,उन्हें विभाग ने भरने का प्लान बनाया है। डीजीपी ने कहा कि मैन पावर की कमी से जूझ रहे महकमे में खाली पदों को भरने की कवायद भी जारी है। मई में कांस्टेबल के 2 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

डीजीपी अशोक कुमार ने भर्ती प्रक्रिया के अलावा डीजीपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर को भी बात कही। उन्होंने कहा राज्य में नशा तेजी से फैल रहा है, इसे रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि ड्रग तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। नशे का कारोबार करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक कंट्रोल और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर नजर बनाए हुए है और इसे कम करने की कोशिशों में जुटी है। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद को मजबूत करने के लिए पुलिसिंग में सुधार किया जा रहा है।

To Top