Uttarakhand News

नैनीताल: रामनगर में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, रात भर खाई में पड़ा रहा शव

रामनगर: शहर में गंभीर हादसे ने अंजाम लिया है। रामनगर के हिम्मतपुर गांव के रहने वाले 49 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह आइटीबीपी से रिटायर हुए थे। रविवार शाम को इस हादसे ने अंजाम लिया।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह नेगी रविवार की शाम पीपना-सल्ट ब्लॉक निवासी अपने एक दोस्त को छोड़ने गए थे। जब वे वहां से वापसी कर रहे थे, तब कफल्टा गांव के नज़दीक उनकी कार खाईं में समा गई। देर रात तक जब सुरेंद्र सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट करवाई तो पुलिस ने रात से ही सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत के नेतृत्व में शिनाख्त शुरू की।

यह भी पढ़ें: वेतन नहीं मिला तो हड़ताल पर जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी, यात्रियों को होगी परेशानी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में जल्द दूर होगी पानी की समस्या, विभाग ने मांगी जनता से मदद

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही कफल्टा बस अड्डे के नीचे वाली खाईं में पुलिस को गाड़ी मिली। जिसमें सुरेंद्र सिंह नेगी का शव मिला। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के भाई पंकज नेगी को दी। जिसके बाद वह जल्द से जल्द घटनास्थल पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में किया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेंद्र सिंह नेगी का सीधा रिश्ता चिल्किया गांव की प्रधान हेमा बिष्ट से है। वे हेमा बिष्ट के बड़े भाई हैं। भाई की मौत पर बहन हेमा बिष्ट और सभी परिजनों समेत इलाके के अन्य लोग भी शोक में हैं। बहन हेमा बिष्ट ने जानकारी दी और कहा कि सुरेंद्र नेगी तीन साल पहले आइटीबीपी से रिटायर हुए थे। जिसके बाद उन्होंने इनकम के लिए काशीपुर मे दूध की डेयरी भी खोली हुई थी। जिसकी देखरेख वे खुद करते ते। बता दें कि मृतक की एक बेटी भी है।

यह भी पढ़े: सिसोदिया: उत्तराखंड में AAP मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, केजरीवाल जल्द उठाएंगे पर्दा

यह भी पढ़े: शर्मनाक आंकड़े,देवभूमि में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां,हर साल 200 से ज़्यादा दुष्कर्म के मामले

यह भी पढ़ें: जनवरी के आखिर में उत्तराखंड पहुंच सकती है कोरोना वैक्सीन, दो लाख लोगों की सूची तैयार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के डॉक्टर लाल पैथ लैब में नहीं होगी कोरोना जांच, DM ने रद्द किया लाइसेंस

To Top