Uttarakhand News

भाभी साक्षी के साथ देवर ऋषभ की फोटो वायरल, फैंस बोले पहाड़ी रिश्ता

नई दिल्ली: आईपीएल सीजन-11 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचने वाला है, लेकिन अभी भी केवल दो टीमें पूर्ण रूप से प्रतियोगिता से बाहर हुई है। दिल्ली डेयरडेविल्स और आरसीबी एक बार फिर खिताब से दूर रही है। उनके फैंस को एक बार फिर नए सीजन का इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने 13वें मुकाबले में  महेंद्र सिंह धोनी की चैन्नई सुपरकिग्स को 34 रनों से मात दी। इस जीत के बाद दिल्ली के फैंस के चहरे काफी दिन बाद खिले-खिले नजर आए।

नए सत्र में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को मिला नया टारगेट:मिशन अंडर-14

दिल्ली के लिए इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत की एक फोटो वायरल हो रही है जो उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी शाक्षी धोनी के साथ डाली है। इस फोटों को ऋषभ ने अपनी इंटाग्राम स्टोरी में डाला। ये फोटों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उत्तराखण्ड के फैंस इस फोटों को काफी पसंद कर रहे है क्योंकि साक्षी और ऋषभ देवभूमि से ही है। इस तस्वीर में उन्होंने खरगोश वाले फिल्टर का इस्तेमाल किया और उन्हें इसमें साक्षी के साथ एक सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता हैं |

बता दे कि ऋषभ पंत का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में खूब रन बरसा रहा है। फैंस को उनके लिए हमदर्दी भी है कि उनकी टीम प्रतियोगिता में सबसे निचले पायदान पर है। पंत ने अभी तक 13 मुकाबलों में 630 बनाए हैं। वो सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में तीसरे पायदान में है। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और 4 फिफ्टी भी लगाई है। पंत इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में भी सबसे आगें है।

क्वालिटी स्तर के विकेटकीपर बल्लेबाज बनाने के लिए विख्यात है हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी

उनके और अंबाती रायडू ने 33-33 छक्के लगाए हैं। पंत की बल्लेबाजी देखर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें भारत का भविष्य करार दिया है। पंत ने इस प्रतियोगिता में अपना स्ट्राइक रेट 177.14 रखा जो हर किसी से ज्यादा है। उन्होंने केवल 20 साल में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को अपनी बल्लेबाजी का दिवाना बनाया है।

To Top
Ad