Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा का निधन

उत्तराखंड: हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा का निधन

हल्द्वानी: शहर में निर्धन और जरूरतमंदों के लिए हर वक्त खड़े रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता व प्रमुख व्यवसायी गुरविंदर सिंह चड्डा (RTI activist gurvindar chadha) का निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका निधन हुआ। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इस खबर के सामने आने के बाद व्यापारी जगत और समाजसेवी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

दोपहर उनकी अंतिम यात्रा घर से राजपुरा स्थित शमशान घाट के लिए रवाना हुई और उनके बेटे ने उन्हें मुखानि दी। गुरविंदर सिंह चड्डा ने बीती रात ही पत्नी का जन्मदिन मनाया था। भोटिया पड़ाव निवासी गुरविंदर सिंह चड्डा सालों से समाजसेवा से जुड़े थे। हर वक्त लोगों की मदद के लिए खड़े होते थे। इसके अलावा वह कई अहम जानकारियां व भ्रष्टाचार के मामले सूचना अधिकार अधिनियम के जरिए सामने लाए थे। उनकी प्रदेश में आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में पहचान थी।

मंगलवार को गुरविंदर चड्डा की पत्नी रेनू का जन्मदिन था। शाम को पूरा परिवार डिनर करने के लिए बाहर गया हुआ था। वापस लौटने के बाद उनको खासी होने लगी। रात ढलते ढलते उनकी दिक्कत बढ़ने लगी तो करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। उनको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी और शरीर का ऑक्सीजन लेबल काफी कम हो गया था। अस्पताल पहुँचने के कुछ देर बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। इसी महीने 18 नवम्बर को गुरविंदर चड्डा का जन्मदिन भी था। गुरविंदर चड्डा की मंगल पड़ाव में क्रॉकरी की शॉप है। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद परिवार को सांत्वना देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। व्यापारी, समाजसेवी और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल प्लेटफार्म पर उनके निधन की सूचना डालकर दुःख जता रहे हैं।

To Top