Regional News

रुद्रपुर: चोरी का लगा आरोप तो पति-पत्नी ने कर दी पड़ोसी महेंद्र की हत्या

रुद्रपुर: हजार रुपए की चोरी के आरोप से आहत होकर पति-पत्नी ने अपनी पड़ोसी की हत्या कर दी। इस घटना ने सभी को चौका दिया है। पुलिस ने मृतक की परिवार की तहरीर के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी महेंद्र पुत्र रघुवा के रूप में हुई है। घटना के वक्त महेंद्र घर पर अकेला था। उसकी पत्नी रेनू और दो बच्चे ननद के वहां गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को किराएदार के वहां रह रहे युवक ने महेंद्र के कमरे में घुसकर उसके पर्स से 100 रुपए निकाल लिए। इस बात का पता जब महेंद्र को लगा तो उसने किराएदार महेश पाल से पैसे वापस देने को कहा। इस पर किराएदार महेश और उसकी पत्नी महेंद्र से भीड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि किराए दंपत्ति ने महेंद्र को सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। महेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

महेंद्र को घायल देख पडोसी उसे इवाज के लिए जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां उसके सिर पर 18 टांके लगाए गए और उसे घर भेज दिया। शाम को घर पहुंचने के बाद महेंद्र ने घर में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने जानकारी दी कि मृतक महेंद्र की पत्नी रेनू द्वारा सौंपी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियो को जल्द गिरफ्तार करने की बात बोल रही है।

To Top
Ad