Uttarakhand News

रुद्रपुर में महिला की दर्दनाक हत्या, कई टुकड़े कर बोरे में डाला शव, प्रेमी फरार

रुद्रपुर: उत्तराखण्ड से अपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने का नाम नहीं रहा है। घटनाएं लोगों में भय पैदा कर रही है। शांति के लिए विख्यात उत्तराखण्ड की पहचान इन कारणों से बदलती जा रही है। एक ऐसा ही मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी से सामने आ रहा है, जहां युवक ने उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर दी। उसने महिला का धारदार हथियार से गला घोंटा। महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने उसके 3 टुकड़े कर डाले और बोरे में भर दिए। युवकी की हरकत पर मकान मालिक के बेटे को शक हुआ तो इस बारे में उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस बात का पता चलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

एक युवक ने उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्याकर दी। इसके बाद उसने शव के तीन टुकड़े कर दिए और इन टुकड़ों को बोरे में भरकर वह ठिकाने लगाने की तैयारी में था। इसी बीच, मकान मालिक के बेटे को उसकी हरकतों पर संदेह हुआ तो उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी।इस बीच, हत्यारोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से दोनों के बारे में जानकारी ली। काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या दो रामपाल नाम का एक युवक करीब दो माह पहले 35 वर्षीय एक महिला के साथ रहने आया था। जिस घर पर वह किराए पर रह रहे थे वो पीलीभीत के थाना बीसलपुर मंगली गांव निवासी रामप्रकाश का मकान है। बताया जा रहा है कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग आई थी। प्रेमपाल और महिला दोनों मजदूरी का काम करते थे। कुछ समय से दोनों बागेश्वर में कहीं काम करने गए थे।

पुलिस को लोगों ने जानकारी दी कि शनिवार को रुद्रपुर वापस लौटने के बाद ही दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान उनका झगड़ा भी हुआ। रविवार की सुबह महिला और प्रेमपाल कहीं चले गए थे। शाम को दोनों घर लौटे और फिर दोनों साथ में नहीं दिखे। घटना के सामने आने के बाद मौके पर सैकड़ो लोग जमा हो गए। प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: पुलिस परेशान, सिर दर्द बनी FIR, लिखने में लगेगा एक हफ्ता

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः फिर छाई CPU, पिकअप और पांच लाख रुपये

यह भी पढ़ेंः नैनीतालः बेटी ने की खुदकुशी, लेकिन घरवालों ने बेटी का शव लेने से किया इनकार

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः दवा लेकर लौट रही दादी और पोते को ट्रैक्टर ने कुचला, दादी की हुई मौत

To Top
Ad