Sports News

धोनी का बल्ला उगल रहा है आग लेकिन फिर भी उनके बारे में फैलाई जा रही है अफवाह

हल्द्वानी:  आईपीएल सीजन-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन अपने कप्तान की तरह हर मैच में शानदार होता जा रहा है। टीम जीत के रथ पर सवार है। अभी तक चेन्नई ने 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए है। इस सीजन में धोनी का बल्ला आग उगल रहा है। गेंदबाजों के लिए उनकी पावर हिटिंग बल्लेबाजी बुरे सपने की तरह साबित हो रही है। धोनी इतने शानदार फॉर्म में है। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने जिस प्रकार की बल्लेबाजी की उसे साफ नजर आया कि ये नया धोनी पहले से अलग है। धोनी ने मात्र 22 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। उनकी टीम ने ने निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाए। जवाब दिल्ली ने मैच जीतने की कोशिश जरूर की लेकिन अंत में धोनी की यल्लो आर्मी ने 13 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

धोनी के बारे में अफवाह

इस आईपीएल सीजन-11 में धोनी की बल्लेबाजी ने इस बात को भी जन्म दे दिया है जो बोल रही है कि पुराना धोनी वापस आ गया है। लेकिन हल्द्वानी लाइव इस बात पर यकीन नहीं रखता है क्योंकि जो धोनी इस सीजन-11 के आईपीएल में कर रहे है वो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। पिछले 10 सालों में धोनी ने इस प्रकार की बेटिंग कभी नहीं की तो ये कैसे कहें कि पुराना माही वापस आ गया है। हां धोनी पहले से भी खतरनाक हो गए है और ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात हैं।

क्या कहते हैं रिकॉर्ड

आईपीएल सीज़न-11 का धोनी बिल्कुल अगल है। धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड की ओर से नजर डाली जाए तो वो भी प्रमाण दे रहा है कि ये नया धोनी पुराने वाले से अधिक खतरनाक हो गया है। धोनी के इस साल के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो उन्होंने 8 मैचों में 3 फिफ्टी की मदद से 286 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.23 और औसत 71.5 रही है जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। धोनी का ये प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास ने कभी नहीं देखा है। 

 

 

 

To Top