Sports News

खेल रत्न मिलने से पहले विनेश फोगाट कोरोना वायरस की चपेट में

पहलवान विनेश फोगाट खेल रत्न से होंगी सम्मानित, जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

रेसलिंग की दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने वाली व विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह इस वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इस अवॉर्ड से पहले फोगाट का सोनीपत में कोरोना कि जांच हुई जिसमें विनेश फोगाट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विनेश फोगाट कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद खेल रत्न पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is himalaya-school-haldwani.jpeg

विनेश फोगाट ने राष्ट्र मंडल खेल में जबरदस्त प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक हासिल किया था उन्होंने 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 50 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल करके इतिहास रच दिया था। विनेश फोगाट ने एशियाड में लगातार दो पदक हासिल करके पहली महिला पहलवान बनी थी। फोगाट ने 2018 वर्ष में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में रजत और इसी वर्ष आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में सवर्ण पदक भी हासिल किया था।

विनेश फोगाट का ट्वीट

आपको बता दे कि भारत में खेल दिवस, हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन कई खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न से सम्मानित किया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी की कारण यह दिवस ऑनलाइन माध्यम से मनाया जा रहा है। विनेश फोगाट के साथ साथ उनके कोच ओपी दहिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है आज इन्हें भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

यह भी पढ़े:इंटरव्यू देने के बाद फिर से ट्रोल होने लग गई हैं रिहा चक्रवर्ती

यह भी पढ़े:जेईई और नीट परीक्षाओं का आयोजन, विरोध में उतरी उत्तराखंड कांग्रेस

This image has an empty alt attribute; its file name is HALDWANILIVE-scaled.jpg

कोरोना महामारी के कारण खेल रत्न पुरस्कार राम नाथ कोविंद ऑनलाइन माध्यम से खेल रत्न पुरस्कार देंगे। पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों से समारोह में शामिल होंगे लेकिन सूत्रों के अनुसार 14 खिलाड़ी इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

To Top