Sports News

एक बार फिर वायरल हुए Mr एंड Mrs कोहली, फैंस बोले कितने क्यूट है दोनों

नई दिल्ली:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में अपने सबसे बड़ी परीक्षा दे रहे है। टी-20 सीरीज जीतकर उन्होंने पहला टेस्ट पास किया है और अब वो टीम को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार कर रहे है। भारत ने रविवार को टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ये पहला मौका है, जब भारत ने इंग्लैंड में टी-20 सीरीज़ अपने नाम की है। वही विराट की कप्तानी में रंगीन कपड़ो में टीम इंडिया का विजय रथ बरकरार है। विराट क्रिकेट में तो बीजी है और वो छुट्टी के दौरान अपनी पत्नी अनुष्का के साथ वक्त बिता रहे है। विराट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें पत्नी अनुष्का उन्हें चूम रही है। कोहली ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ‘मेरी ब्यूटी के साथ एक दिन।’

https://www.instagram.com/p/BlDqNtuA6Jq/?hl=en&taken-by=virat.kohli

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में जीत हासिल की। वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान भी विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर की थी जो फैंस को काफी पसंद आई थी। इंस्टाग्राम में इस फोटो को 10 घंटे के अंदर 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Image result for विराट अनुष्का

बता दे कि विराट और अनुष्का पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले हालांकि दोनों अपने संबंधों पर सार्वजनिक चर्चा से बचते थे लेकिन शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। अनुष्का भी अकसर विराट की हौसला अफजाई करने के लिए मैदान पर नजर आती रहती हैं। कोहली ने इंग्लैंड में सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन किसी बुरे सपने की तरह है, लेकिन इस बार फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम का दमदार कप्तान पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नए कीर्तीमात स्थापित करेगा।

To Top