Nainital-Haldwani News

थोड़ी देर में शुरू होगी IPL निलामी,हल्द्वानी के 2 और राज्य के इन 7 खिलाड़ियों पर सभी की नजर

हल्द्वानी: गुरुवार को आईपीएल-14 के लिए चेन्नई में निलामी होनी हैं। करीब 291 खिलाड़ियों की सूची तैयार हो गई है जिनका किस्मत खुल सकती है। उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस की भी नजर आईपीएल निलामी पर है। राज्य के करीब 7 खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। कुछ खिलाड़ी दूसरे राज्यों से खेलते हैं।

इस लिस्ट में आयुष बडोनी ( दिल्ली), करणवीर कौशल ( उत्तराखंड), पवन नेगी ( दिल्ली) अभिमन्यु ईश्वन ( बंगाल), आर्यन जुयाल ( उत्तर प्रदेश), दिक्षांशु नेगी ( उत्तराखंड) और जय बिष्टा ( उत्तराखंड) का नाम शामिल है।

1- उत्तराखंड टीम के दीक्षांशु नेगी( हल्द्वानी निवासी) को आईपीएल-14 के लिए केकेआर और मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया था। उत्तराखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाला यह ऑलराउंडर 6 सीजन विख्यात टी-20 लीग केपीएल का भी हिस्सा रहा है। दीक्षांशु का केपीएल में भी प्रदर्शन अच्छा रहा था और उनके अनुभव को देखते हुए उन पर कोई भी टीम दांव खेल सकती है।

2-आर्यन जुयाल ( हल्द्वानी निवासी) साल 2017 से सुर्खियों में रहे हैं। 15 साल की उम्र में वह वीणू मांकड़ा ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसके बाद उनका चयन भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ, जहां वह न्यूजीलैंड (2018) में विश्वविजेता टीम का हिस्सा रहे। उनको वनडे टीम की कमान भी श्रीलंका दौरे के लिए दी गई। आर्यन भारतीय अंडर-23 टीम का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश के लिए भी रणजी ट्रॉफी में बतौर सलामी बल्लेबाज शतक जुड़ चुके हैं।

3- सिलोर टिहरी गढ़वाल निवासी आयुष बडोनी साल 2018 में श्रीलंका दौरे पर गए थे। अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक जमाया था। इसके बाद वह सुर्खियों में रहे और स्थानीय लीगों में उन्होंने तूफानी पारी खेली। वह भारतीय अंडर-19 वनडे टीम के लिए भी शानदार पारी खेल चुके हैं।

4-अल्मोड़ा जिला निवासी पवन नेगी लंबे वक्त से भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। वह वर्षों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। साल 2016 आईपीएल में वह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पवन नेगी चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

5- उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज करणवीर कौशल ( देहरादून निवासी) का नाम विजय हजारे के इतिहास में सबसे पहले लिखा जाएगा। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने विजय हजारे में दोहरा शतक जमाया। साल 2018 में उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 200 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने मुंबई टीम का हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे के 187 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। उसके बाद से ही फैंस को उम्मीद रही है कि करणवीर आईपीएल का हिस्सा बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ… इस बार भी उनका नाम लिस्ट में हैं और एक बार फिर उम्मीद जगी है कि वह आईपीएल में दिखाई देंगे।

6- देहरादून निवासी अभिमन्यु ईश्वन ( देहरादून निवासी) बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह बंगाल टीम की कमान भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए वह बतौर स्टेंडबाय खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। अभिमन्यु लंबे वक्त से भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में अब तक वह 20 शतक जमा चुके हैं।

7- उत्तराखंट टीम में बतौर गेस्ट खिलाड़ी जुड़े जय बिष्टा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट अच्छा रहा था। उन्होंने उत्तराखंड के लिए दो फिफ्टी जमाऊई थी। उन्हें घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव भी हैं।

To Top