Sports News

विश्वकप में भारत की शानदार जीत, रोहित का शतक, विराट का रिकॉर्ड हुआ खराब

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने अपने विश्वकप अभियान की शुरूआत जीत के साथ की है।  भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को  विकेट से मात दी। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार शतक ( नाबाद 122) जमाया। विश्वकप में रोहित का यह दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2015 में क्वार्टर फाइनल में शतक जमाया था। रोहित शर्मा ने भारत की और से और मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए। वे 122 रन बनाकर नाबाद रहे और मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 128 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उनका यह 23वां वनडे इंटरनेशनल शतक है।

वहीं विराट के लिए पहला मुकाबला खास नहीं रहा। विराट विश्वकप के पहले मैच में अपना शतक जमाने के सिलसिले को बरकार नहीं कर पाए। साल 2011 में बांग्लादेश और 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट से अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत शतक के साथ की थी।

मैच का पूरा हाल

साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम पर खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका  ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में युज़वेंद्र चहल ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शिखर धवन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्ता विराट कोहली भी ज्यादा देर तक विकेट में नही टिक पाए और 18 रन पर आउट हो गए।

इसके बाद रोहित और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपना धैर्य बरकरार रका और क्रीज़ पर डटे रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी और टीम को जीत के पास ले गए। धोनी 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांड्या और रोहित ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। विश्वकप इतिहास में यह पांचवा मौका है जब टीम इंडिया ने विश्वकप का आगाज जीत के साथ किया है।

गांगुली से आगे निकले रोहित

रोहित वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका वर्ल्ड कप में यह दूसरा शतक है। उन्होंने पहला शतक 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 137 रन की पारी खेली थी। सौरव गांगुली 22 शतक के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए।

ऑस्ट्रेलिया के बराबर पहुंचा भारत

रोहित ने वर्ल्ड कप में भारत की ओर से 26वां शतक लगाया। यह वर्ल्ड कप का कुल 168वां शतक है। भारत टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया। उसने ऑस्ट्रेलिया के 26 शतक की बराबरी की।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ा

रोहित ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा नाबाद शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। उनका इस मामले में यह नौवां नाबाद शतक है। सचिन के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 नाबाद शतक हैं। इस मामले में 11 नाबाद शतकों के साथ विराट कोहली दुनिया में टॉप पर हैं।

 

विराट की बतौर कप्तान 50वीं जीत

कोहली ने बतौर कप्तान अपनी 50वीं जीत हासिल की। उन्होंने अब तक 69 वनडे में कप्तानी की है। उसमें यह 50वीं जीत है। वे सबसे कम वनडे में 50 जीत हासिल करने के मामले में वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। रिचर्ड्स ने 70 वनडे में 50वीं जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका के हैंसी क्रोनिए 68 और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 63 वनडे में 50वीं जीत हासिल की थी।

To Top