Sports News

भारतीय सेना कैंप से आई DHONI की फोटो वायरल, फैंस बोले जय हिंद लेफ्टिनेंट कर्नल

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी आजकल मैदान से दूर है। महेंद्र सिंह धोनी आजकल सेना में ड्यूटी दे रहे हैं।धोनी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। विश्वकप के बाद धोनी मैदान से दूर हैं और कैंप में तैनात है। उन्होंने कैंप ज्वाइन करने से पहले ट्रेनिंग भी ली। बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़ गए। जहां वह अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और बाकी काम कर रहे हैं। धोनी 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे। टेरिटोरियन आर्मी मुख्‍य सेना का ही अंग है।यह सेना को प्राकृतिक आपदाओं और जरूरी सेवाओं को बनाए रखने में मदद करती है।

इसी बीच धोनी की सेना के कैंप से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में एम एस धोनी आर्मी की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं और साथी फौजियों ने उन्हें घेरा हुआ है। धोनी अपने साथियों को बैट्स पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। धोनी की इस फोटो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर जय हिंद लेफ्टिनेंट कर्नल भी लिखा है। धोनी का कद भारतीय क्रिकेट में काफी बढ़ा हैं। धोनी देश के लिए कितने समर्पित हैं ये किसी से छिपा नहीं है। विश्वकप के बाद थकान को बहाना बनाकर वो मैदान से दूर रह सकते थे लेकिन उन्होंने सेना ज्वाइन करने का फैसला लिया। धोनी हर दिन अपने हर काम से देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। बता दें धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी।वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं। धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है ।

To Top
Ad