Sports News

एक ओवर में 6 छक्के खाने वाले ENGLAND के गेंदबाज का निधन

नई दिल्ली: ENGLAND के काउंटी खिलाड़ी मैलकम नैश का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। ENGLAND के मैलकम नैश एक शानदार खिलाड़ी थे। उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो कोई भी गेंदबाज अपने पक्ष में नहीं चाहेगा। काउंटी क्रिकेट के एक मैच में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज गैरी सोबर्स ने मैलकम नैश के एक ओवर 6 छक्के लगाए थे। इसके अलावा फ्रैंक हयेस ने लंकाशायर के लिए मैलकम नैश के ओवर में 5 छक्के और 1 चौका जड़ा था। मैलकम नैश का जन्म 9 मई 1945 को मॉमाउथशायर में  हुआ था। वो ग्लैमोर्गन के लिए कांउटी क्रिकेट  खेलते थे।

खबर के मुताबिक मैलकम नैश का निधन मंगलवार रात को हुआ। उस वक्त वो लंदन के लॉर्ड्स में डिनर कर रहे थे। डिनर करते समय मैलकम नैश अचानक जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद में मैलकम नैश को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। मैलकम नैश को मीडियम पेस गेंदबाजी में मिश्रण करने का माहिर गेंदबाज कहा जाता था। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 17 सीजन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में खेले थे। 

malcolm-nash

मैलकम नैश ने साल 1966 से 1983 तक 336 फर्स्ट क्लास मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 993 विकेट लिए थे। इनमें से 991 विकेट मैलकम नैश ने ग्लेमोर्गन(Glamorgan ) टीम के लिए लिए थे। इस दौरान इस लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर का एवरेज 25.87 का था। बल्लेबाजी में मैलकम नैश ने 469 पारियों में 7129 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 25 अर्धशतक शामिल थे। इतना ही नहीं, मैलकम नैश ने साल 1967 से 1985 तक 271 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 21.27 के औसत से 324 विकेट दर्ज हैं। मैलकम नैश ने एक बार सोमरसेट के डेनिस ब्रेकवेल की लगातार चार गेंदों को छक्के के लिए मारा। 

To Top
Ad