Sports News

कार्तिक का धोनी बनना टीम इंडिया को पड़ा भारी, फैंस ने निकाली भड़ास

नई दिल्ली: भारतीय टीम न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज को अपने नाम करने में नाकाम रही। टीम को अंतिम टी-20 मुकाबले में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 213 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। टीम की हार के बाद दिनेश कार्तिक को फैंस ने आडे हाथ लिया है। अंतिम ओवर में टीम को 16 रनों की दरकार थी। पहली गेंद में 2 रन आए तो दूसरी गेंद डॉट रही।

तीसरी गेंद में कार्तिक ने जोरदार शॉर्ट मारा लेकिन उन्होंने रन नहीं लिया। यह देखकर सभी हैरान रह गए क्योंकि दूसरे छोर पर खड़े क्रुणाल पांड्या भी बॉड्री लगाने में किसी से कम नहीं है। शायद कार्तिक धोनी का जैसा करना चाह रहे थे। अक्सर देखने को मिला है कि धोनी अंतिम ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखने की कोशिश करते है ताकी वो मैच को खत्म कर सके वैसा ही कार्तिक ने किया।

कार्तिक ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी और शायद इसलिए वो आत्मविश्वास से भरे हुए थे। चौथी गेंद में कार्तिक बॉड्री हासिल करने में नाकाम रहे और स्ट्राइक क्रुणाल को दे दी। भारत को जीत के लिए 2 बॉल में 13 रन चाहिए थे। उसके बाद पांड्या भी गेंद को बॉड्री तक नहीं पहुंचा पाए और केवल एक रन मिला। इसके बाद कार्तिक ने अंतिम गेंद पर एक छक्का लगाया लेकिन तब तक वो विलन बन गए थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धोनी बनने के चक्कर कार्तिक से ये भूल हो गई।

बता दें कि कीवी टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई। इस हार के साथ टीम इंडिया का लगातार 11 टी-20 सीरीज में अपराजय रहने का सपना टूट गया।

आइए एक नजर डालते हैं भारत के पिछले दस टी 20 सीरीज के रिजल्ट पर 

  • वर्ष 2017: भारत ने श्रीलंका को 1-0 से हराया
  • वर्ष 2017-18: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला
  • वर्ष 2017-18: न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया
  • वर्ष 2017-18: श्रीलंका को 3-0 से हराया
  • वर्ष 2017-18: साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया
  • वर्ष 2017-2018: निदाहास ट्रॉफी अपने नाम की (टी 20 प्रारूप में खेला गया था)
  • वर्ष 2018: ऑयरलैंड को 2-0 से हराया
  • वर्ष 2018: इंग्लैंड को 2-1 से हराया
  • वर्ष 2018-19: वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया
  • वर्ष 2018-19: ऑस्ट्रेलिया से 1-1 से ड्रॉ खेला
To Top