Sports News

धोनी नहीं खोज सकें रोहित की कप्तानी का तोड़, एक बार फिर फाइनल में हराया

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने रविवार को चैन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल सीजन-12 में 4 मुकाबले हुए और सभी मेंं मुंबई को जीत हासिल हुई। इस जीत के रोहित के खाते में शानदार रिकॉर्ड्स दर्ज हो गए है। सबसे पहले रोहित आईपीएल के खिताब को 5बांर उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले वो डेक्कन चार्जस की विजेता टीम का हिस्सा थे।

मुंबई और चैन्नई के बीच आईपीएल का ये तीसरा फाइनल था और स्कोर लाइन मुंबई के पक्ष में 3-0 हो गई। वहीं रोहित ने हर फाइनल में धोनी की टीम को हराया। साल 2017 में रोहित शर्मा की अगवाई में मुंबई ने पुणे को हराया था और धोनी उस टीम के सदस्य थे। इस साल रोहित की बल्लेबाजी उनके नाम के अनुसार नहीं रही लेकिन उनकी कप्तानी ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट को अपना दिवाना बनाया। अपनी कप्तानी में उन्होंने चौथी बार मुंबई को खिताब दिलाया।

मुंबई अब आईपीएल की सबसे सफल टीम बन गई है। उसने पिछले 7 साल में चौथी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले वह 2013, 2015 और 2017 में चैम्पियन बन चुका है। मुंबई ने 2017 में भी एक रन से फाइनल जीता था। तब उसने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 1 रन से हराया था। यह तीसरा मौका है, जब उसने फाइनल में 150 रन से कम का स्कोर डिफेंड किया है। जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच चुने गए। वे 2017 के फाइनल में भी मैन ऑफ द मैच बने थे।

फाइनल का पूरा हाल

मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2, जबकि क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए।

To Top