Sports News

विश्वकप में शर्मा जी चल नहीं रहे हैं बरस रहे हैं, अपने नाम किया शतकों का इतिहास

हल्द्वानी: रोहित शर्मा का बल्ला विश्वकप 2019 में केवल शतक बना रहा है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ विश्वकप में शतकों की संख्या को 5 कर दिया है। वो दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है जिन्होंने एक विश्वकप में पांच शतक लगाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगरकार के नाम था जिन्होंने साल 2015 में चार शतक लगाए थे।

वहीं विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 6 शतक जमाए थे। रोहित ने उस रिकॉर्ड की भी बराबरी कर दी है। जिस फॉर्म में रोहित चल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वो इस विश्वकप में सचिन के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का 27वां शतक जड़ा। उन्होंने 103 रनों की पारी खेली। इस विश्वकप में रोहित ने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ शतक जमा चुके हैं। इस विश्वकप में रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए है। इस विश्वकप में रोहित के बल्ले से 647 रन निकल चुके हैं।

एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेदुलकर के नाम है। सचिन ने साल 2003 में 673 रन बनाए थे और अगले मैच में रोहित उसे पार कर सकते हैं। रोहित की पारियां देशवासियों को भरोसा दिला रही है कि ये बल्लेबाज टीम को विश्वकप जरूर दिलाएगा।

To Top