Sports News

पंत ने रोहित को दी चुनौती, लाखों फैंस के सामने hitman ने कर दी ‘बेइज्‍जती’- वीडियो

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के वजह से लॉक डाउन है। कही भी कुछ नहीं हो रहा है। सभी अपने घर पर बैठे हैं। क्रिकेट का मैदान भी खाली है। बीमारी ने IPL के रोमांच को भी खराब कर दिया है। खिलाड़ी फैंस के सामने आने के लिए बेताब है और अभी वह सोशल मीडिया की मदद ले रहे हैं। रोहित शर्मा आजकल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वह लाइव चैंटिंग करते रहते हैं। पिछली बार उन्‍होंने केविन पीटरसन के साथ लाइव चैंटिंग की थी तो इस बार उन्‍होंने जसप्रीत बुमराह को अपने साथ जोड़ा। इस दौरान ऋषभ पंत भी लाइव देखने पहुंचे। उन्होंने रोहित को चैलेंज किया तो जवाब ऐसा मिला कि वह ट्रोल हो रहे हैं।

https://www.facebook.com/105647530801014/videos/840537439789252/

लाइव सेशन के दौरान रोहित और बुमराह युजवेंद्र चहल को लेकर बात कर रहे थे, तभी ऋषभ पंत ने कमेंट में जाकर रोहित शर्मा को सबसे लंबे छक्के मारने की चुनौती दी। इस बारे में बूम ने रोहित को बताया। रोहित ने जवाब ऐसा दिया कि पंत की बोलती बंद हो गई होगी। रोहित ने कहा कि इसे खेलते हुए एक साल नहीं हुआ है और ये मुझे चैलेंज कर रहा है। उन्होंने ये सब मजाक में कहा। रोहित ने अपने फैंस को बताया कि वह फिट है और आईपीएल में खेलने के लिए बेताब है। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013,2015,2017 और 2019 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। वनडे में रोहित के नाम तीन दोहरे शतक हैं। वहीं टी-20 में वह 4 शतक जमा चुके हैं। आईपीएल में उनके बैट से एक शतक निकला है।

To Top