Sports News

शिवा सिंह की 360 डिग्री गेंद पर घमासान, हल्द्वानी लाइव पर क्रिकेट एक्सपर्ट ने रखी अपनी बात

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान गेंदबाज और बल्लेबाज कुछ ना कुछ नया करते हैं। पिछले कुछ वक्त से बल्लेबाजों ने रन बनाने के लिए नए-नए शॉर्ट्स का आविश्वकार किया है। स्विच हिट व डिल स्कूप जैसे शॉर्ट्स काफी विवादों में भी रहे, लेकिन बाद में उन्हें वैध करार दिया गया। गेंदबाज हमेशा से ही बल्लेबाजों की इन शॉर्ट्स से परेशान रहते हैं।

https://youtu.be/2P8Buu4Wbjo

मौजूदा दौर पर हर बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करता रहता है। एबी डिविलियर्स इस लिस्ट पर सबसे पहले आते हैं जो 360 डिग्री में बल्लेबाजी करते हैं। भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक गेंदबाज ने जब 360 डिग्री की गेंदबाजी की तो उसे अवैध करार दे दिया गया, जिसके बाद पूरा क्रिकेट जगत उस गेंद पर बहस कर रहा है।

क्या है मामला

बंगाल और उत्तरप्रदेश के बीच कोलकाता में अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में एक मैच के दौरान अजीब घटना हुई। उत्तरप्रदेश के शिवा सिंह ने 360 डिग्री घूमकर गेंद फेंकी, जिसे देखकर सब हैरान हो गए। स्पिनर शिवा के इस एक्शन को देखकर अंपायर ने डेड बॉल करार दिया।

Image result for शिवा सिंह

बता दें कि शिवा इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।अंपायर के गेंद को डेड बॉल घोषित किए जाने से सिंह हैरान थे। विडियो में उनकी टीम इस बारे में अंपायर से बात करती दिख रही है। इस विडियो ने फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को भी हैरान किया। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन, भारतीय टीम के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने इस विडियो को शेयर किया है।

क्या कहते हैं शिवा सिंह

गेंद फेंकने के बाद शिव सिंह ने कहा कहना है कि उन्होंने ऐसी गेंद पहली बार नहीं फेंकी थी। शिव सिंह के मुताबिक, उन्होंने विजय हजारे में भी ऐसी ही गेंद फेंकी थी।

Related image

शिव सिंह मानते हैं कि जब बल्लेबाज रिवर्स स्वीप लगा सकते हैं तो गेंदबाजों को भी कुछ नया करने का मौका मिलना चाहिए।

क्या कहते हैं क्रिकेट एक्सपर्ट

Image result for gaurav agarwal anchor

खेल पत्रकार गौरव अग्रवाल शिवा की डेड बॉल मामले में कहते है कि क्रिकेट केवल बल्लेबाजों का ही खेल नहीं है। अगर बल्लेबाज स्विच हिट कर सकता है तो गेंदबाज 360 डिग्री से गेंद क्यों नहीं फेक सकता है। पिछले कुछ वक्त से सभी नियम गेंदबाजों के खिलाफ जा रहे हैं। स्विच हिट में बल्लेबाज पूरे तरीके से अलग हो जाता है, गेंदबाज को भी बॉल फेकने में एडजस्ट करना पड़ता है वहीं चीज यहां भी है। अब गेंदबाज ने कुछ नया किया तो उस अवैध करार दे दिया गया जो बिल्कुल भी जायज नहीं हैं।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=eyaCkrKhvho]

To Top