Sports News

विराट ने धोनी के साथ पारी को किया याद, शेयर की फोटो, संन्यास की अटकले हुई तेज!

नई दिल्ली: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ शुरू होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटी है। गुरुवार को टेस्ट टीम का चयन भी होना है। साल 2015 में भारतीय टीम को वनडे और टी-20 में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली सीरीज़ हार का बदला लेना है और इस सीरीज को फैंस उस नजर से ही देख रहे हैं। वहीं आज विराट कोहली ने धोनी के साथ एक फोटो शेयर की। विराट ने साल 2016 वर्ल्ड टी-20 की उस पारी को याद किया जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली थी। धोनी और विराट की पारी ने टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था।

विराट कोहली ने इस मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक 82 रन (51 गेंद) बनाए थे।एमएस धोनी ने 10 गेंद पर 18 रन की पारी खेली थी। इन दोनों ने 31 गेंद पर 67 रन की नाबाद साझेदारी की थी । यह मुकाबला भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। विराट ने लिखा कि इस मैच के बाद मैं सो नहीं पाया था। कप्तान धोनी ने मुझे ऐसे दौड़ाया जैसे कोई फिटनेस टेस्ट चल रहा हो।

वैसे भी विराट अपनी कामयाबी का श्रेय धोनी को देते आए है। साल 2017 के श्रीलंका दौरे में धोनी को सम्मान देते हुए उन्होंने कहा था कि हममे से 90 प्रतिशत खिलाड़ियों ने आपकी कप्तानी में क्रिकेट खेलना शुरू किया है। आप हर वक्त हमारे कप्तान रहेंगे। धोनी की कप्तानी में विराट ने अपने आप को निखारा। एक बल्लेबाज के बाद विराट ने धोनी से कप्तानी के गुण भी सीखें और इस बारे में वो काफी बार बोल भी चुके हैं। विराट ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था और उस वक्त भारतीय टीम की कमान धोनी के पास थी। धोनी ने साल 2017 में वनडे की कप्तानी छोड़ी और उसके बाद विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया।

कप्तान विराट कोहली के इस पोस्ट के बाद धोनी के संन्यास की अटकले तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा किए जा रहे पोस्ट की मानें तो धोनी ने शायद संन्यास के बारे में विराट को बताया हो और उनके सम्मान में उन्होंने ये फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बता दें कि एमएस धोनी ने आईसीसी विश्व कप के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी, तब वे सेना के साथ थे। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आने वाली है। धोनी को इस सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। विराट के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि एमएस धोनी आज शाम संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर बता रहे हैं कि एमएस धोनी अपने संन्यास के ऐलान को लेकर शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं ।

ह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में हल्द्वानी, बुधवार को 6 में पढ़ने वाले छात्र की मौत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बस, ऑटो और टैक्सी चालक की हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी लाइवः तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पुलिस ने इस तरह बचाई जान

यह भी पढ़ें:दर्दनाक सड़क हादसाः बाइक रपटने से हल्द्वानी के छात्र की मौत

यह भी पढ़ें:50 रुपए की सब्जी के चक्कर में हल्द्वानी में युवक का कट गया 10 हजार का जुर्माना

To Top