Uttarakhand News

उत्तराखंड: एक महीने पहले शुरू हुए डोबरा-चांठी पुल पर बिछी मास्टिक के जोड़ो में पड़ी दरार

एक महीने पहले शुरू हुए डोबरा-चांठी पुल पर बिछी मास्टिक के जोड़ो में पड़ी दरार

टिहरी: टिहरीऔर प्रतापनगर वासियों की उम्मीदों के पुल को आकार लेने में पूरे 15 साल लगे। नवंबर में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पुल को जनता को समर्पित कर दिया गया था। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद देश के पहले सिंगल लेन सस्पेंशन ब्रिज डोबरा-चांठी पर बिछी मास्टिक के जोड़ो में दरार पड़ने लग गई है। स्थानीय लोगों ने निर्माणदायी संस्था गुप्ता कंपनी पर पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही लोगों ने कंपनी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। डोबरा-चांठी पुल की कुल लंबाई 725 मीटर है, जिसमें 440 मीटर सस्पेंशन ब्रिज है। इस पुल की उम्र करीबन 100 साल तक बताई जा रही है। पुल के निर्माण पर करीब 3 अरब रुपये खर्च हुए। स्थानीय लोग पुल निर्माण से खुश हैं, लेकिन मास्टिक के जोड़ों पर पड़ी दरारों ने उनकी चिंता बढ़ाई है।

यह भी पढ़े:विरोध प्रदर्शन जारी,उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे हरिद्वार के सैकड़ों किसान

यह भी पढ़े:उत्तराखंडवासियों को 60 सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बनाया एप,15 दिसंबर से देगा सेवा

बता दें जनता की मांग पर साल 2005 में पुल का निर्माण शुरू हुआ। निर्माण के दौरान कई समस्याएं सामने आईं। कभी गलत डिजाइन और कमजोर प्लानिंग ने समस्याएं खड़ी की तो कभी विषम परिस्थितियों ने रोड़े अटकाए। खैर 15 साल बाद आखिरकार पुल बनकर तैयार हो गया। 8 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से एक दिन पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुल का उद्घाटन किया था। पुल लोगों की आवाजाही के लिए खुल गया था, लेकिन अब देश के सबसे लंबे सिंगल लेन सस्पेंशन ब्रिज के ऊपर बिछे मास्टिक के जोड़ों में दरार पड़ने लगी है।

स्थानीय लोगों ने निर्माणदायी संस्था गुप्ता कंपनी पर पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही लोगों ने कंपनी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। डोबरा-चांठी पुल की कुल लंबाई 725 मीटर है, जिसमें 440 मीटर सस्पेंशन ब्रिज है। इस पुल की उम्र करीबन 100 साल तक बताई जा रही है। पुल के निर्माण पर करीब 3 अरब रुपये खर्च हुए। वहीं लोनिवि अधिकारियों ने कहा है कि पुल का मेंटेनेंस संबंधी कार्य 5 साल तक निर्माणदायी कंपनी ही करेगी, इसलिए मास्टिक पर पड़ी दरारों को ठीक करने के लिए कंपनी के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड:साइबर ठगों ने बनाई परिवहन विभाग की फर्जी वेबसाइट,प्रमुख वन सचिव के बेटे के साथ हुई ठगी

यह भी पढ़े:भारत सरकार ने दी हरी झंडी,हल्द्वानी महिला अस्पताल को मिले 50 बेड और पांच करोड़ रुपए

To Top