National News

वेलेंटाइन डे के विरोध के लिए भगत सिंह का सहारा,14 फरवरी को ये सब भी हुआ है

हल्द्वानीः 14 फरवरी को विश्वभर में आज प्रेम दिवस (वेलेंटाइन डे) के रूप में बनाती है। जिससे 14 फरवरी को हर प्रेमी जोड़े अपने प्रेम का इजहार करते है। पर अपको याद होगा की हर साल 14 फरवरी को एक खबर फैलाई जाती है। जिसमें भारत के वीर शहीदों को निशाना बनाया जाता है। और लोगों को भावुक करते हुए 14 फरवरी को शहीदों के नाम दिये जाते है। जबकी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 14 फरवरी को फांसी नहीं दी गई थी, बल्कि उन्हें 23 मार्च को फांसी पर लटकाया गया था। 23 मार्च को पूरा देश शहीदी दिवस के रूप में भी मनाया है। कई रिपोर्ट्स में यह जिक्र जरूर है कि इन तीन महान क्रांतिकारियों को फांसी देने की तारीख 24 मार्च 1931 तय की गई थी, लेकिन अचानक ही उनकी फांसी का समय बदल कर 11 घंटे पहले कर दिया गया और 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में शाम 7:30 बजे उन्हें फांसी दे दी गई। इन तथ्यों से यह पाता चलता हैकि भारत के वीर शहिदों को किसी दिन की जरूरत नहीं है।

पर क्या आपको याद है कि विश्व में 14 फरवरी के दिन कई घटनाये हुई है पेश के एक लिस्ट…

1537 – गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।
1556 – पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया। 1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1939 : बम्बई :अब मुंबई: के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।
1952 : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेन्द्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हरियाण के अंबाला जिले में जन्म।
1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन को देश निकाले के एक दिन बाद उनपर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। 1989 : ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब ‘सेटेनिक वर्सेज’ को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।
1990 : इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बेंगलूर में एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट को विमान का रनवे पहचानने में भूल हुई। विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत।
1993 : कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया|
2005 : स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए ‘यू ट्यूब’ नाम की वेब साइट को पंजीकृत कराया और इसकी लोकप्रियता का आज यह आलम है कि हर महीने तकरीबन एक अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया।
2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।

To Top
Ad