Uttarakhand News

देश के महानगरों की तरह राजधानी देहरादून में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पहली बस महिलाओं को समर्पित

देहरादून: प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर जो दिया जा रहा है। महानगरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने लगा है। वही अब अन्य राज्य भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तराखंड भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो अपने बड़े शहरों में पब्लिक यातायात के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर दे रहा है। सबसे अहम जानकारी सामने आ रही है देहरादून से… शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर ढालने की कोशिश की जा रही है। इस परियोजना के तहत दून में स्मार्ट रोड, सीवरेज, वाटर सप्लाई और ड्रेनेज सिस्टम पर काम होगा। दून के तीन सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जा चुका है। इसके अलावा  स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी देहरादून में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शहर में करीब 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। यह बस कैसी होंगी, इसके लिए एक बस (प्रोटोटाइप) इसी हफ्ते राजधानी देहरादून पहुंचेगी। प्रोटो बस को महिलाओं को समर्पित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पर्यटकों को लुभाएगा उत्तराखंड,13 जिलों में बनेंगे 13 डेस्टीनेशन, सपना होगा साकार: मंत्री सतपाल महाराज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब मौकों की कमी नहीं,केवल 15900 में शुरू करें अपना काम: बिष्ट उद्यो

इस बारे में स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट सिटी की उच्च स्तरीय समिति को संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रोटो बस को महिलाओं को समर्पित किया जाए, यह समाज मेंएक अच्छा संदेश देगी। बता दे कि कुछ दिन पूर्व सचिवालय में मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में एचपीसी की बैठक हुई थी। जिसमें स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे कार्यों के बारे में बताया गया। बैठक में सीईओ ने जानकारी दी कि कुल 30 स्मार्ट बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों में 26 यात्री सवार हो सकते हैं। दिव्यांगों को परेशानी ना हो इसके लिए व्हीलचेयर होगी, साथ ही हाइड्रोलिक रैंप भी होगा। एक बार चार्ज करने पर बस को 150 किलोमीटर तक का सफर तय कर पाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बस में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम होगा। यात्रियों के पास इमरजेंसी बटन और मोबाइल चार्जिंग सिस्टम समेत कई सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें: एक दिसंबर से खुलेंगी सुशीला तिवारी अस्पताल की सभी ओपीडी, बैठक में हुआ फैसला

यह भी पढ़ें: नए महीने के शुरू होने के साथ बदल गया है काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन का TIME,अब 5 मिनट पहले पहुंचना होगा

To Top