Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी टू दिल्ली: बुधवार सुबह 8 बजे निकलेगी पहली बस, पूरा टाइम टेबल देखें

हल्द्वानी टू दिल्ली: बुधवार सुबह 8 बजे निकलेगी पहली बस, पूरा टाइम टेबल देखें

हल्द्वानी: शहर के लोगों का इंतजार 6 महीने बाद खत्म होगा। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बुधवार से बसों का संचालन शुरू होगा। परिवहन निगम की ओर से पूरी तैयारी हो गई है। कोरोना वायरस हेतु बनाए गए सभी नियमों का पालन होगा। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 10 बसें चलेंगी जिसमें पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी पहुंचने वाली बसें भी शामिल हैं। दिन की पहली बस सुबह 8 बजे रवाना होगी। पूरे दिन का टाइम टेबल तय कर लिया गया है। फिलहाल बुधवार को दिल्ली के लिए ही सेवा मिलेगी, धीरे-धीरे अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। तय टाइम टेबल के अनुसार अभी दिल्ली के लिए केवल साधारण बसे ही अभी सेवा देगी। बता दें कि दिल्ली की बसों का आखिरी स्टॉप कौशांबी होगा। दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों की बसों को एंट्री की अनुमति फिलहाल नहीं दी है।

दिल्ली के लिए चलने वाली बसों का टाइम टेबल

काठगोदाम- हल्द्वानी – दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। पहली बस सुबह 8 बजे , दूसरी बस सुबह 9 बजे, तीसरी बस दोपहर 12 बजे, चौथी बस दोपहर 1 बजे और पांचवी बस रात 8 बजे निकलेगी। इन बसों का किराया 345 रुपए होगा। इसके अलावा कुछ बसें पर्वतीय क्षेत्रों से भी हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंचते हुए दिल्ली के लिए निकलेंगी।

6- कौसानी-दिल्ली बस दोपहर 12.30 बजे किराया 625 रुपए

7-धरमधर- हल्द्वानी – दिल्ली शाम 5 बजे किराया 770 रुपए

8-बांसबगड़- हल्द्वानी -दिल्ली शाम 6 बजे किराया 790 रुपए

9-देवाल-हल्द्वानी-दिल्ली शाम 6.30 बजे किराया 740 रुपए

10- हल्द्वानी-नैनीताल-दिल्ली शाम 4.15 मिनट किराया 415 रुपए

नियमों का पालन करना होगा

हर यात्रा शुरू करने से पहले और समाप्ति पर वाहन के प्रवेश द्वार, हैंडिल, रेलिंग, स्टेयरिंग, गियर लीवर, सीट आदि को सही प्रकार से सैनिटाइज किया जाएगा। अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय यात्रा के दौरान सभी के लिए मास्क या फेस कवर पहनना जरूरी होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और आरोग्य एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बस डिपो व यात्रा के प्रारंभिक स्थल पर थर्मल स्कैनिंग होगी। संबंधित जिलाधिकारी इसकी व्यवस्था कराएंगे। यात्रा के दौरान पान, तंबाकू, गुटखा शराब पर प्रतिबंध होगा। वाहनों में थूकना दंडनीय अपराध होगा।  जगह-जगह नहीं रुकेगी बस, निर्धारित स्टापेज ही रुकेगी। अगर किसी यात्री में कोविड के लक्षण मिलते हैं तो वाहन चालक इसकी सूचना निकटतम थाने व स्वास्थ्य केंद्र को देंगे।

To Top