Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले का नाम हुआ रौशन, डीएसबी परिसर के दो छात्रों का ISRO में चयन

हल्द्वानी:पहाड़ के कॉलेजों की तस्वीर सुधारने की जरूरत है, अगर वहां पर फैकेल्टी और अन्य संसाधनों को बेहतर किया जाए तो नतीजे अच्छे हो सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी भी स्मार्ट लर्निंग की ओर बढ़ेंगे। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी दूसरे राज्य नहीं जाना पडे़गा। राज्य में अच्छे शिक्षा संस्थानों की बात होती है तो कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर का नाम उस लिस्ट में शामिल होता है। यहां से पढ़े कई विद्यार्थी विख्यात संसाधनों से जुड़े हैं तो कई प्रशासनिक अधिकारी में बनें हैं। एक बार फिर डीएसबी के दो विद्याथियों ने अपने परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (इसरो) तक का सफर तय किया है।

भौतिक विज्ञान विभाग के शोधार्थी डॉ. एसडी साहेब और डॉ. येसोबु यारागुंता का चयन इसरो तिरुपति में रिसर्च एसोसिएट (पोस्ट डॉक्टोरल) के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से केवल इन्ही दो विद्यार्थियों का चयन इसरों में हुआ है। दोनों शोधार्थी रिसर्च प्रोग्राम के तहत पांच वर्ष तक शोध कार्य करेंगे। इस बारे में विभागाध्यक्ष प्रो. एचसी चंदोला ने बताया दोनों तिरुपति चले गए हैं। उन्होंने भविष्य के लिए दोनों शोधकर्ताओं को बधाई दी। बता दें कि दोनों ही छात्रों ने प्रो. एचसी चंदोला के निर्देशन में शोध कार्य किया। भौतिक विज्ञान विभाग के शोधार्थी डॉ. एसडी साहेब और डॉ. येसोबु यारागुंता ने अपनी सफलता का श्रेय प्रो. एचसी चंदोला और परिजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद पुजारा IPL में लौटे,7 साल बाद ही धोनी के साथ करेंगे ड्रेसिंग रूम शेयर, 50 लाख में बिके

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी शेमफार्ड स्कूल में NCC प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे PM मोदी

यह भी पढ़ें: क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,16.25 करोड़ में RR ने खरीदा

यह भी पढ़ें: आईपीएल-14:ग्लेन मैक्सवेल की विराट कोहली की टीम में एंट्री, RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट फैंस मायूस,IPL निलामी में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना:पांच किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार,मार्च तक 50 प्रवेश द्वार का लक्ष्य

To Top