Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर मार्केट में हुआ हंगामा, मदद मांगी और महिला के कीमती जेवर लूट ले गए शातिर चोर

रुद्रपुर: आज का दौर भलाई दिखाने का नहीं है। ऊधमसिंह नगर से सामने आई एक खबर से तो यही ज्ञात होता है। यहां रुद्रपुर के बाज़ार में दो युवकों ने महिला को अपनी बातों में फंसा कर उससे सोने के जेवर लूट लिए। जिसके बाद महिला ने पुलिस का रुख किया। अब पुलिस दोनों शातिरों को तलाश रही है।

रुद्रपुर की मॉडल कॉलोनी में रहने वाली आशा नाम की महिला रविवार की शाम को मार्केट गई थी। खरीदारी के दौरान महिला को दो युवक मिले। जो उसे साथ साथ ही चलने लगे। दोनों ने महिला से कहा कि उन्होंने बीते दो दिनों से कुछ भी नहीं खाया है।

यह भी पढें: खेती से कैप्टन महेंद्र सिंह ने बदली पसमा गांव की तस्वीर, लॉकडाउन में किया शानदार काम

यह भी पढें: प्राइवेट अस्पतालों में एक मार्च से लगेगा कोरोना का टीका, केवल 250 रुपए की होगी एक डोज

इतने में महिला का दिल पिघल गया और उसने दोनों को खाना खाने के लिए पांच सौ रुपए दे दिए। इसके बाद भी दोनों ने आशा का पीछा नहीं छोड़ा। वे बात करते करते बाटा चौराहे तक पहुंच गए।

बातों के दौरान ही दोनों शातिरों ने ऐसा सम्मोहन किया कि उन्होंने महिला से कान के कुंडल और सोने की अंगूठी ले लिए। सोने के जेवर मिलने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का पता लगा। फिर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची बाज़ार चौकी पुलिस ने महिला से हरेक बात पूछने के बाद जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ठगों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

यह भी पढें: ऑनलाइन ठगों पर भारी पड़ेगी जनता, नैनीताल पुलिस ने दी यह छह टिप्स

यह भी पढें: हल्द्वानी व्यापारी को लूटने वाले निकले यूपी के बदमाश,पुलिस खुलासे में सामने आया सच

यह भी पढें: भारत सरकार ने किया नैनीताल जिले को सम्मानित,किसानों के लिए काम करने पर मिला ये अवार्ड

यह भी पढें: उत्तराखंड फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भी होगी एंट्री,शासन की ओर से अधिसूचना जारी

To Top