Udham Singh Nagar News

देवभूमि में दरिंदगी की हद, 14 साल की बच्ची को बनाया सामुहिक दुष्कर्म का शिकार, दो गिरफ्तार

सितारगंज: देवभूमि में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। पावन भूमि पर दो दरिंदो ने एक किशोरी के साछ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना के बाद बेटी खेत में बेसुध मिली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाएं, युवतियां, अब बेटियां, ये शारीरिक शोषण के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। कभी किसी बेटी को खेलते वक्त शिकार बना लिया जाता है तो कभी किसी खिलौने के लालच में खिलौना बना लिया जाता है। ऐसी ही एक दिल को छलनी कर देने वाली घटना ऊधमसिंहनगर के सितारगंज से सामने आई है। जहां एक बेटी शौच के लिए गई थी और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के पास दर्ज पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार रात को शौच के लिए बाहर निकली थी। इतने में ही मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह व प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बगल के गेहूं के खेत में ले गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने सभी परीक्षाओं को स्थगित करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: कोरोना ने उत्तराखंड में तोड़े सभी रिकॉर्ड, 2402 केस सामने आने से मचा हड़कंप

खेत में ले जाकर दोनों ने बेटी के साथ गंदा काम किया। बाद में पुत्री को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग निकले। काफी देर से घर से निकली बेटी जब वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने छानबीन शुरू की तो पुत्री मिली। उसे होश आया तो उसना अपनी पूरी आपबीती सुनाई।

इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपितों के खिलाफ उनके घर पर जाकर शिकायत भी की लेकन जवाब में केवल गाली-गलौज मिला। इसके बाद उन्होंने सरकड़ा चौकी का रुख किया और तहरीर सौंप दी। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट के अनुसार 14 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच की गई। आरोप सही लगने पर शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना के दौर में फिर टीवी पर लौटेगा सतयुग,सीता मैया ने दी रामायण सीरियल शुरू होने की जानकारी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार 8814% तेज हुई,हर 90 सेकेंड में सामने आ रहा है एक मरीज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एंट्री के लिए नहीं लानी होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट,सरकार ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें: कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने स्थगित की आगामी सभी परीक्षाएं,अगले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू करने के आदेश

To Top
Ad