Regional News

तीन पिथौरागढ़ और एक खटीमा निवासी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सोमवार को उत्तराखंड को 15 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस का आंकड़ा 332 हो गया है। ऊधम सिंह नगर जिले की बात करें तो यहां भी सोमवार को चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें तीन संक्रमित पिथौरागढ़‌ जिला और एक खटीमा निवासी है। सभी लोग महाराष्ट्र प्रदेश के मुंबई शहर से लौटे थे। जिले में अब तक कोरोना पॉजि‌टिव केस की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

उत्तराखंड में महाराष्ट्र के शहर मुंबई से लौट रहे लोग लगातार कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऊधम सिंह नगर जिलें में ही दो दिन के भीतर से मुंबई से आए 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। निकले हैं। सोमवार को मुंबई से पहुंचे चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने जानकारी दी कि 22-22 वर्षीय दो युवक पिथौरागढ़ और एक 48 वर्षीय व्य‌‌क्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं वह पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। इसके अलावा ‌24 वर्षीय खटीमा निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

ये सभी मुंबई से हरिद्वार से ट्रेन से लौटे थे। हरिद्वार से सभी लोगों को बसों के माध्यम से रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग तक लाया गया था। जहां 32 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद इन्हें पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉ‌जिटिव केस से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

To Top
Ad