Uttarakhand News

पहाड़ के बेटे को सलाम, बनाया चलने फिरने वाला कूड़ेदान, पीएम मोदी बने प्रेरणा

देहरादूनः देवभूमि का नाम एक बार फिर उसकी बदलती पीढ़ी के कारण सुर्खियों में है। आजकल का युवा प्रैक्टिल में ज्यादा विश्वास करता है। राज्य के बच्चे आज हर क्षेत्र में हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। जिस उमर में बच्चे वीडियो गेम, मोबाइल, टीवी पर हमेशा अपना समय गुजारते हैं। वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो इन सभ चीजों को छोड़ कर कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिससे पूरा राज्य और देश गर्व महसूस करता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है वंश सैनी ने। स्कॉलर्स एकेडमी रुड़की के कक्षा 10 के छात्र वंश सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर चलने फिरने वाला कूड़ेदान तैयार किया है।

बता दें कि स्कॉलर्स एकेडमी रुड़की के कक्षा 10 के छात्र वंश सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर चलने फिरने वाला कूड़ेदान तैयार किया है। वंश सैनी का यह मॉडल भारत सरकार के विज्ञान और तकनीकी विभाग द्वारा चयनित हुआ है। यह 1 फरवरी को जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। भारत सरकार का विज्ञान और तकनीकी विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) प्रत्येक वर्ष इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत देश भर से कक्षा 10 तक के छात्रों से नवाचार शोध के लिए विचार आमंत्रित करता है। चयनित नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए छात्रों से मॉडल बनवाए जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक छात्र के खाते में 10 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस साल जिला हरिद्वार से 89 मॉडल का चयन हुआ है।

स्कालर्स एकेडमी के छात्र द्वारा बनाए गए कूड़ादान कई खूबियां हैं। इन कूड़ेदान को बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा असहाय लोगों के लिए बनाया गया है। यह कूड़ादान स्वयं चलकर आपके पास आ जाएगा। साथ ही इसका ढक्कन अपने आप ही खुल जाएगा। कोई भी व्यक्ति इसके सामने आएगा तो यह ढक्कन कूड़ा डालने तक खुला रहेगा और अपने आप बंद भी हो जाएगा। डस्टबिन पूरा भरने पर सायरन बजेगा कि कूड़ा भर गया है। वंश सैनी ने बताया कि मॉडल को तैयार करने में उनके पिता विनीत सैनी, डॉ. नवीन सैनी एवं डॉ. शैलेंद्र मैठाणी, एकेडमी के चेयरमैन एसएस नगियान से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। वहीं वंश के इस आविष्कार से पूरा राज्य उन्हें सलाम कर रहा है। 

To Top
Ad