Uttarakhand News

गैरकानूनी तरीके से उत्तराखण्ड में रह रही यूरोप की यह महिला सिंगर गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी पुलिस यूरोप के एस्टोनिया की रहने वाली एक महिला को गैरकानूनी तरीके से देश में रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला का नाम जाना कास्क (27 साल) है और वो पेशे से सिंगर है। बताया जा रहा है कि वो एक के  टूरिस्ट विज पर घूमने आई थी। वहीं ये भी सामने आ रहा है कि महिला का विसा किसी कारण से कैंसिल कर  ब्लैकलिस्टेड किया था। विदेशी महिला को देहरादून के प्रतिबंधित चकराता केंट क्षेत्र गिरफ्तार किया है।

तीन दोस्तों ने बुलाया था

महिला अपने तीन हिंदुस्तानी साथियों के साथ चकराता सेना बाहुल्य क्षेत्र में 11 अक्टूबर को एक होटल में ठहरी। जिसके बाद 12 अक्टूबर को वह विकास नगर क्षेत्र में ठहरी। 13 अक्टूबर को देहरादून पहुंची जिसके बाद खुफिया विभाग को जानकारी हुई, लोकल इंटेलिजेंस टीम ने 13 अक्टूबर की देर रात ही विदेशी महिला को ट्रेस कर हिरासत में लिया, महिला पासपोर्ट जब्त किया गया। खुफिया टीम विदेशी महिला को हिरासत में लेकर प्रतिबंधित केंट क्षेत्र चकराता में घुसने को लेकर पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

यूरोपियन महिला ने पुलिस को बताया कि उसके हरियाणा के साथियों ने चकराता की वादियों में घूमने बुलाया था। उसने अपने आप को  सिंगर बताया और कहा कि वह एक शो कोल्ड मूवी के लिए आयी थी जिसके चलते वह चकराता क्षेत्र पहाड़ की वादियों में गाना शूट करने जैसी योजना थी।जानकारी के अनुसार चकराता केंट क्षेत्र विदेशियों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। जिसके चलते ख़ुफ़िया तंत्र में हड़कंप मचा हैं।

To Top