Nainital-Haldwani News

रेस्ट्रो की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, वीडियो में देखें हल्द्वानी पुलिस ने ऐसे लगाई क्लास….

हल्द्वानी: शहर में युवाओं को नशे और बुरी संगत से दूर करने का मोर्चा नैनीताल पुलिस ने खोल दिया है। अपने अभियान के शुरूआत में ही पुलिस ने कुछ ऐसा किया जिससे हड़कंप मच गया। शहर के युवाओं के लिए अभिशाप बन रहे दो हुक्का बार क्लबों में बृहस्पतिवार को पुलिस से छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान दो लड़कियां समेत 12 नाबालिग हुक्का बार में मौजूद मिले। पुलिस को पहुंचता देख सभी के होश उड़ गए। वहीं पुलिस भी नाबालिगों को हुक्के का धुआं उड़ाते दंग रह गई। दोनों बार को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां जांच करने पहुंच जांच करेगी। पिछले कुछ वक्त से शहर में हो रही अपराधिक घटनाओं के पीछे इस तरह का नकारात्मक माहौल सामने आया है। बच्चें अभिभावकों से ट्यूशन के नाम मांगी गई फीस को इन सभी गतिविधियों में उड़ाते हैं।  इन सभी गतिविधियों में लिप्ट होकर उन्हें लगता है कि वो मॉर्डन हो रहे है लेकिन असल में वो अपने भविष्य के साथ खिड़वाड़ कर रहे हैं।

https://youtu.be/Ith2rZhRAfY

बता दें कि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने गुरुवार को पुलिस फोर्स के साथ दुर्गा सिटी सेंटर, शीशमहल, मुखानी रोड स्थित हुक्का बार में अचानक छापा मारा। दुर्गा सिटी सेंटर और शीशमहल में 12 बच्चे हुक्के का आनंद लेने के लिए बैठे थे। पुलिस ने मौके पर मिले बच्चों के अभिभावकों को फोन कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। वहीं छापेमारी में ये भी सामने आया है कि रेस्ट्रो के लाइसेंस के नाम पर दोनों ही प्रबंधक हुक्का बार चला रहे थे। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों बार को सील करवा दिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग सील तोड़कर अपनी जांच पूरी करेगा। दोनों बारों में काफी हुक्के पड़े थे।

 

To Top
Ad