Uttarakhand News

104 पर शिकायत करें या पाएं जानकारी,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्पलाइन जारी

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण उत्तराखंड में सामान्य तौर पर चल रहा था। दीपावली से पहले तक आंकड़े अच्छे संकेत दे रहे थे। मगर एक बार फिर इस वायरस ने प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके कारण लोगों में भी डर का माहौल बनना शुरू हो गया है। साथ ही सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी पहले से और ज़्यादा सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग इस महामारी के विषय में खासा ध्यान दे रहा है।

दरअसल अब राज्य में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक हेल्पलाइन जारी जी गई है। 104 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर के उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त या शिकायत कर सकता है। इसके अलावा इस हेल्पलाइन पर सुझाव लिए और दिए भी जा सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर, आप स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: घरों से वंचित ग्रामीणों को मिलेगा घर, 2022 तक 80 हज़ार आवास बांटने का प्लान

यह भी पढ़ें: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष के घर से मिला ड्रग्स, NCB की हिरासत में होगी पूछताछ

स्वास्थ्य विभाग का मुख्य फोकस इस महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने पर और सभी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने पर है। समस्त सेवाओं का प्रचार व प्रसार करने और लोगों तक आसानी से पहुंचने के लिए सरकार द्वारा 104 हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है। 24 घंटे संचालित होने वाली इस सेवा से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में यदि आपको स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत हैं तो, आप 104 नंबर पर डॉयल कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाने और सभी सेवाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाने पर है। इसी वजह से हेल्पलाइन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में यदि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत हैं तो लोग हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।

अमित सिंह नेगी ने आश्वासन दिया और कहा किस इस टोल फ्री नंबर पर आने वाली सभी समस्याओं को समाधान किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लोग सुझाव भी दे सकते हैं। सरकार की ओर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं व कार्यक्रमों की जानकारी भी हेल्पलाइन के द्वारा ली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन सेवा का प्रचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्कूलों में व्यावसायिक विषय होंगे अनिवार्य, 200 से ज़्यादा अतिथि शिक्षकों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए खुशखबरी, विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ शोध कार्य करेगा UOU

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कुमाऊं समेत कई विश्वविद्यालयों ने किया इस साल के छात्रसंघ चुनावों को मना

यह भी पढ़ें: देहरादून रोजगार मेले में मिलेंगी डायरेक्ट इंटरव्यू से नौकरी, 25 नवंबर को इस बार छोटे स्तर पर आयोजन

To Top