Nainital-Haldwani News

नैनीताल में एक और सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, छह बच्चों समेत आठ घायल

 

 हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखण्ड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। एक बार फिर सड़क हादसा एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जिंदगी में काल के रूप में सामने आया । ये तो शुक्र है भगवान का जो किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बुधवार को भवाली मुक्तेश्वर-रामगढ़ रोड पर दुत्कानेधार के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर रामगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। उन्हें हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवारियों को लेकर मुक्तेश्वर से भवाली आ रहा था। लेकिन दुत्कानेधार के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई की ओर लुढ़क गई। छह घायलों को रामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वाहन में सतबुंगा निवाली चालक मोहन सिंह ओर नोएडा के जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के छह बच्चे और एक शिक्षिका सवार थे।

घायलों की सूची

1. मोहन सिंह पुत्र किशन सिंह(40वर्ष) निवासी ग्राम सतबुंगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल।

2. आस्था जैन पुत्री संजीव जैन(25वर्ष) निवासी 86 सुदर्शन अपार्टमेंट आईपी एक्सटेंशन नई दिल्ली।

3. फतेह सिंह भुल्लर पुत्र अरविंदर सिंह(17वर्ष) निवासी GP ग्रीस नोएडा।

4. शिवांग गोयल पुत्र विभोर गोयल(17 वर्ष) निवासी अशोका फॉर्म बरेली।

5. नवनीत अरोरा पुत्र जसवीर अरोरा(17 वर्ष) निवासी सेक्टर 36 नोएडा।

6. परख शर्मा पुत्र वंदना शर्मा (17वर्ष) निवासी 166 कमला नगर नई दिल्ली।

7. सागर महाजन पुत्र प्रदीप महाजन(17वर्ष) निवासी सेक्टर 51 नोएडा।

8. भरत कंबोज पुत्र अनुपम कंबोज (17वर्ष) इंदिरापुरम गाजियाबाद।

To Top