Uttarakhand News

उत्तराखण्ड की एनडी तिवारी से आखिरी भेंट, हमेशा के लिए हो गए दूर

हल्द्वानी:  विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी रविवार को पंचतत्व मंें विलीन हो गये। स्व0 तिवारी का अन्तिम संस्कार वैदिक रीति रिवाजों के साथ चित्रशिला घाट रानीबाग मे किया गया। उनकी शव यात्रा में हजारों लोगो का हुजूम उमड़ा। बडी संख्या मे हजारों लोगों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो xके अलावा उत्तराखण्ड एवं उत्तरप्रदेश से आये लोगों ने सर्किट हाउस पंहुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्वांजलि दी गई।  जब तक सूरज चांद रहेगा एनडी तेरा नाम रहेगा। सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई।

पुष्प वर्षा एवं नारों के साथ स्वर्गीय तिवारी का शव चित्रशिला घाट पहुचा। जहां पर उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी द्वारा मुखाग्नि दी गई। घाट एवं सर्किट हाउस पहुचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, अध्यक्ष विधानसभा प्रेम चन्द्र अग्रवाल,केन्द्रीय कपडा राज्यमंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा0 रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिह कोश्यारी, वित्तमंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा0 धनसिह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा मौजूद विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश द्वारा  श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

अन्तिम संस्कार के दौरान पुलिस जवानों द्वारा मातमी धुन बजाई गयी तथा बन्दूकों की सलामी भी दी गई। स्व0 तिवारी का अन्तिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुये प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते थे। विकसित राष्ट्र तथा उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड मे किये गये उनके विकास कार्यो एव उनको को युगाों-युगों तक याद किया जायेगा। तिवारी  जी द्वारा प्रदेश मे जो विकास कार्य किये गये है। उनको वर्तमान सरकार और आगे तक लेकर जायेगी। उन्होने कहा कि स्व0 तिवारी एक सर्वमान्य नेता के साथ ही राजनीति के भीष्म पितामह के रूप मे हमेशा याद कियेे जायेगें।

अन्तिम संस्कार कार्यक्रम में स्व0 तिवारी की धर्मपत्नी डा0 उज्जला शर्मा तिवारी, पुत्रबधु अपूर्वा शुक्ला तिवारी पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक बंशीधर भगत, नवप्रभात, प्रीतम सिह, विधायक दीवान सिह विष्ट, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, सौरभ बहुगुणा, पुष्कर धामी, राजेश शुक्ला, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद, पूर्व विधायक हरीश चन्द्र दुर्गापाल, सरिता आर्या, पूर्व सासदं बलराज पासी,केसी सिह बाबा, प्रदीप टम्टा, रामप्रसाद टम्टा, जिलाध्यक्ष प्रदीप विष्ट, पीआरओ विजय विष्ट, पूर्व मेयर जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, अनिल कुमार डब्बू, मोहन पाल, आर्येन्द्र शर्मा, सुमित हृदयेश, केदार पलडिया, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, मतीन सिद्विकी, गणेश उपाध्याय, लईक अहमद, इन्दूमान, धीरेन्द्र प्रताप, चन्द्रकान्त तिपाठी, खष्टी विष्ट, हरेन्द्र लाडी, हेमन्त बगडवाल, एनबी गुणवन्त, हुकम सिह कुवर, विकास भगत, राजीव घई, दीपिका आत्रेय, विकल्प गुडिया, राजेन्द्र सिह नेगी, दीपक बलुटिया, किशोर उपाध्याय,चतुर सिह बोरा, हरेन्द्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल के अलावा आयुक्त कुमायू मण्डल राजीव रौतेला, आई जी पूरनसिह रावत, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, अपर जिलाधिकारी हरवीर सिह, बीएल फिरमाल, सिटी मजिस्टेट पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, प्रधानाचार्य मेेडिकल कालेज डा0 सीपी भैसोडा के अलावा बडी संख्या में दूरदराज से आये लोग, गणमान्य नागरिक,कलाकार, अधिवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

To Top