Udham Singh Nagar News

शादी के नाम पर पंतनगर में बेची गई महिला, पीलीभीत की औरत ने लिए थे 20 हज़ार रुपए, केस दर्ज

हल्द्वानी: कहा जाता है कि महिलाओं का दर्द केवल महिलाएं ही समझती हैं। पर महिलाएं ही महिलाओं के खिलाफ खड़ी हो जाएंगी तो कैसे चलेगा। एक बहुत गंभीर वाक्या शांतिपुरी से सामने आया है। पीलीभीत निवासी एक महिला ने अपने ही गांव की एक युवती की शादी शांतिपुरी के युवक से करवाई और बदले में उस महिला ने शांतिपुरी के युवक से 20 हज़ार रुपए लिए थे।

जिसके बाद पहले तो युवक ने नवविवाहित युवती का 17 दिनों तक शारीरिक शोषण किया और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उससे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। अब जब मामला कोर्ट पहुंचा तो पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित महिला समेत आठ पर केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: जय हो…गणतंत्र दिवस परेड में अपनी टीम को लीड करेंगे उत्तराखंड के कैप्टन शुभम शर्मा

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय बालिका दिवस:निकिता आर्य बनी चंपावत में डीएम,लापरवाह अधिकारियों को दी चेतावनी

पूरे मामले पर गौर करें तो मामला बहुत गंभीर नज़र आता है। दरअसल पीलीभीत निवासी युवती ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें उसने बताया कि गांव नगरिया, सहगवा, जहानाबाद, पीलीभीत निवासी महिला जिसका नाम मंगू देवी पत्नी लाल सिंह है। उनका युवती के घर पर रोज का आना जाना था। इसी बीच मांगो देवी ने उसे और उसके घर वालों को शादी कराने का झांसा दिया।

पता चला है कि इस शादी के लिए आरोपित महिला ने शांतिपुरी नंबर दो निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामपाल से 20000 रुपए लिए थे। इन्हीं पैसों के बाद उसने दोनों का रिश्ता तय करा दिया। जुलाई 2020 में शादी के बाद युवती ससुराल आ गई। शादी के बाद करीब 17 दिनों तक धर्मेंद्र उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान धर्मेंद्र और उसके परिवार वालों ने उसके साथ उत्पीड़न भी किया और उसकी मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें: काशीपुर रोड पर ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

यह भी पढ़ें: कालापानी तक बनेंगे दस पुल, आपदा और जाम की समस्या से मिलेगा निजात, जल्द शुरू होगा निर्माण

आरोप लगाया गया है कि 25 जुलाई 2020 को धर्मेंद्र, उसके पिता रामपाल मां गीता देवी, भाई अजय पाल, अजमेर के साथ ही उनके रिश्तेदार ग्राम करैया, जहानाबाद, पीलीभीत निवासी गायत्री देवी पत्नी नत्थू लाल, नत्थू लाल ने उसे मारपीट कर कहा कि उन्होंने मंगो देवी से उसे 20 हज़ार रुपए देकर खरीदा है। इसके बाद क्या था उन्होंने पीड़िता को मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया।

इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता न्यायालय पहुंची। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 370, 323 और 504 के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई मोनिका जोशी को सौंपी गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बुरे हालातों से गुज़र रहा है उत्तराखंड रोडवेज, भुगतान के लिए तरस गए मौजूदा और रिटायर्ड कर्मी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी पंचायत घर:नकली शराब पर स्टीकर लगाकर बना रहे थे बेवकूफ, पुलिस ने पकड़ा रैकेट

To Top