Dehradun News

केंद्रीय मंत्री निशंक की बेटी पहुंची बॉलीवुड, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

देहरादून: भारत सरकार में शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि निशंक जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। वह जल्द ही बॉलीवुड में “तारिणि” नाम की फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली हैं। जिसमें आरुषि एक अहम किरदार तो निभाएंगी ही और साथ में फिल्म की निर्माता होने की जिम्मेदारी भी वही निभाएंगी।

जानकारी के अनसार आरूषि निशंक का बॉलीवुड में पदार्पण महिलाओं पर केंद्रित फिल्म के साथ होगा। यह फिल्म एक वॉर फिल्म होगी। इस वॉर फिल्म में आरूषि के साथ तापसी पन्नु, भूमि पेडनेकर, कीर्ति कुल्हाड़ी व दो अन्य अभिनेत्री भी एक्टिंग करती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए CM की प्लानिंग के लिए दिल्ली से देहरादून भेजे गए दो बड़े नेता

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छोड़ा सीएम पद, केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी देने के मूड में BJP !

19 सितबंर 2017 को छह जाबांज नौसेना अफसरों वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने दुनिया की सबसे रोमांचक सामुद्रिक यात्राओं में से एक की शुरूआत की। गोवा से यात्रा की शुरुआत कर 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके ये सब वापस लौटीं तो एक विश्व कीर्तिमान बन चुका था। इस अभियान में 254 दिन और सवा सौ करोड़ देशवासियों की दुआएं लगीं। इसी के साथ ही इन छह नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया।

बॉलीवुड की फिल्मों पर गौर किया जाए तो आलिया भट्ट की “राजी” फिल्म याद आती है जिसमें एक अभिनेत्री ने वॉर फिल्म में काम किया था। लिहाजा अब टी-सीरीज द्वारा बनाई जाने वाली इस फिल्म में महिलाएं ही मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि यह फिल्म इतिहास में नाम दर्ज करा चुकी नौसेना की 6 जाबांज़ महिला अधिकारियों की बहादुरी से जुड़ी होगी।

अब आरुषि ने इस फिल्म के बारे में खुद जानकारी दे दी है। बता दें कि इसके निर्देशन के लिए पहली पसंद उरी फिल्म के निर्देशक आदित्य धर माने जा रहे हैं। आदित्य फिलहाल रॉनी स्क्रूवाला प्रॉडक्शन की फिल्म ‘अश्वत्थामा’ के कामों में व्यस्त हैं। जिसमें विक्की कौशल बतौर एक्टर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड मुख्यमंत्री रेस में एक और नाम जुड़ा,अब हो गए हैं कुल 6 नाम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर दोहराया इतिहास, एक बार फिर अधूरा रह गया CM का कार्यकाल

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने स्वीकार किया त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा,बनें रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: BJP का धन्यवाद,छोटे से गांव के लड़के को दिया सीएम बनने का मौका-त्याग के बाद त्रिवेंद्र रावत

To Top
Ad