Uttarakhand News

होली से पहले उत्तराखंड रोडवेज का तोहफा, ज़्यादा काम करो और ज़्यादा कमाओ प्लान लागू

हल्द्वानी: रोडवेज महकमा बड़े ही नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है। प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों को पिछले चार माह का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। ऐसे में रोडवेज मुख्यालय से होली के मौके पर बड़ा आदेश आया है। आदेश ऐसा कि होली पर डबल मेहनत करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बहरहाल रोडवेज कार्मिकों का मानना थोड़ा सा अलग है। उनका कहना है कि बजाय इसके अगर एक भी महीने का वेतन मिल जाता तो ज़्यादा फायदेमंद होता।

हर त्योहार पर उत्तराखंड रोडवेज की तरफ से कर्मियों को कुछ ना कुछ मिलने की उम्मीद होती है। उम्मीद रोडवेज को भी होती है कि कार्मिक ज़्यादा काम करें। इस बार घाटे को देखते हुए रोडवेज ने होली पर कर्मचारियों से अधिक काम निकलवाने के लिए रास्ता खोजा है। इस होली के अवसर पर ज्यादा मेहनत करने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या ने डेब्यू पर तोड़ा तीन दशकों का रिकॉर्ड, भाई हार्दिक की आंख से छलके आंसू

यह भी पढ़ें: जनता के भरोसे पर फिर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, ठग से रिकवर किए करीब आठ लाख रुपए

प्रोत्साहन को लेकर मुख्यालय से गाइडलाइन के साथ आदेश जारी हुआ है। 26 मार्च से पांच अप्रैल यानी 11 दिनों तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। मुख्यालय के आदेश के मुताबिक कुछ ऐसे रहेेंगे प्रोत्साहन राशि के मानक:-

1. मैदानी मार्ग पर रोजाना 242 किमी गाड़ी (75 प्रतिशत लोड फैक्टर लाने के साथ) चलाने पर 1000 रुपए

2. मिक्स रूट पर रोजाना 200 किमी गाड़ी (75 प्रतिशत लोड फैक्टर लाने के साथ) चलाने पर 1000 रुपए

3. पहाड़ी सड़कों पर रोजाना 180 किमी का सफर (75 प्रतिशत लोड फैक्टर लाने के साथ) तय करने वाले स्टाफ को 1000-1000 रुपए

4. होली के दिन काम करने पर 200 रुपए अलग से दिए जाएंगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहले जहर गटका फिर प्रेमी जोड़े ने लगाई अस्पताल को दौड़, युवक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर: 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जरूर पढ़ें

बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के 6 हजार कर्मचारियों व अफसरों को पिछले चार महीने से सैलरी नहीं मिली है। अब मुख्यालय की ओर से आए इस आदेश पर रोडवेज कर्मियों का कहना है कि नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के वेतन में से कोई वेतन मिलता तो बेहतर रहता। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन ना मिलने से बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के हिसाब से कार्मिकों के अलावा इन 11 दिनों तक तकनीकी व ऑफिस संवर्ग से जुड़े स्टाफ को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आरएम नैनीताल यशपाल सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सबसे ज्यादा फोकस दिल्ली रूट पर है। 26 तारीख से इस रूट पर बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एक अप्रैल से इस उम्र के लोगों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने तुंणगी गांव के प्रधान को सराहा,ऐसे ही युवाओं को करना है उत्तराखंड का भला

To Top
Ad