Uttarakhand News

बुलंद होगी बेटियों की आवाज़, एक दिन के लिए उत्तराखंड की CM होंगी हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी

हल्द्वानी: प्रदेश की सरकार ने लड़कियों के सम्मान में एक बड़ा फैसला लिया है। आने वाली 24 जनवरी को बालिका दिवस के मौके पर सरकार द्वारा एक अहम और बेहतर कदम उठाया जा रहा है। जिसके अनुसार हरिद्वार की बालिका सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी।

इस दौरान विधानसभा के कक्ष नंबर 120 में बाल विधानसभा का आयोजन भी किया जाना तय हुआ है। जिसमें एक दर्जन विभाग अपनी प्रस्तुति देंगे। मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बारे में स्वीकृति दे दी है और सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की मुहिम,उत्तराखंड के 3 बच्चों ने 51 हजार को पीछे छोड़ा,टॉप 100 में जगह बनाई

यह भी पढ़ें: नैनीताल:मल्लीताल निवासी छात्र चुरा रहा था महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स,रंगे हाथ पकड़ा गया

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने बुधवार को इस आशय का पत्र मुख्य सचिव ओमप्रकाश को दिया। उन्होंने जानकारी दी कि 24 जनवरी को बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आयोग ने एक होनहार छात्रा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला यह दर्शाता है कि लड़कियों को आगे बढ़ाने की इच्छा आज भी समाज के दिल में उपजती है।

सृष्टि गोस्वामी हरिद्वार जिले के बहादराबाद के दौलतपुर गांव की रहने वाली हैं। सृष्टि फिल्हाल बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही हैं। जानकारी के अनुसार मई 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायकों की ओर से उनका चयन मुख्यमंत्री के रूप में किया गया था। दरअसल बाल विधानसभा में हर 3 साल में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। इस बार यह मौका हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी को मिला है जो कि 24 जनवरी यानी बालिका दिवस पर 1 दिन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: डॉक्टर ने शराब पीने के बाद लगवाई कोरोना वैक्सीन,तबीयत बिगड़ी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी जल संस्थान का अभियान शुरू, बिल जमा नहीं करने वालों से होगी वसूली

मुख्यमंत्री बनने के बाद सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड के समस्त विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगी। इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी बाल विधानसभा में पांच मिनट में अपनी प्रस्तुति देंगे। आपको बता दें कि बाल विधानसभा दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक आयोजित होनी है।

बाल विधानसभा में क्या क्या प्रस्तुत होगा

1. लोक निर्माण विभाग डोबरा-चांठी समेत अन्य पुलों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

2. पर्यटन विकास परिषद होम स्टे योजना की जानकारी देगा।

3. उरेडा ऊर्जा पार्क और सोलर विकास कार्यो की प्रस्तुति करेगा।

4. बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी योजना के पोषण अभियान के बारे में बताएगा।

5. माध्यमिक शिक्षा विभाग अटल आदर्श विद्यालयों की जानकारी देगा।

6. स्वास्थ्य महानिदेशालय अटल आयुष्मान योजना की जानकारी देगा।

7. ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए विकास कार्यो, ग्राम्य विकास, स्मार्ट सिटी, पर्यटन एवं उद्योग और पुलिस-प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: घर तक आ पहुंचा खूंखार गुलदार, स्यालदे गांव की बुज़ुर्ग महिला को बनाया अपना शिकार

यह भी पढ़ें: अरविंद पांडेय को अपर जिलाधिकारी के पद से हटाया, विजिलेंस जांच भी होगी

To Top