Uttarakhand News

करोड़पति बनी उत्तराखंड पुलिस, कोरोना काल की कमाई 34 करोड़ पार कर गई है

काशीपुर: कोरोना काल आमजन की कमर तोड़ कर गया। लोगों की नौकरियां चले गईं। बेरोजगारी बढ़ गई। लोग खाने तक के लिए तरसे। पर इन सब के बीच उत्तराखंड पुलिस की अच्छी कमाई हुई। लिहाजा पुलिस कोरोनाकाल में करोड़पति बन गई। हालांकि इसमें लोगों की लापरवाही का भी काफी बड़ा सहयोग रहा।

उत्तराखंड पुलिस ने 2020 से मार्च 2021 तक के कोरोना काल में नियमों का उल्लघंन करने वाले नौ लाख 82 हजार 320 लोगों का चालान कर34 करोड़ 43 लाख 55 हजार रुपये समन शुल्क व जुर्माने के तौर पर वसूल किए। वैसे मास्क बांटने में भी पुलिस पीछे नहीं रही। प्रदेश की पुलिस ने 10 लाख 81 हजार 61 मास्क वितरित किए।

यह भी पढ़ें: कमजोर नहीं हैं हमारे संस्कार,अल्मोड़ा की रहने वाली TV एक्ट्रेस रूप दुर्गापाल ने फटी जींस पहनकर दिया CM को जवाब

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने लगाई मोहर

काशीपुर के सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीमद्दीन एडवोकेट ने जिले के हिसाब से चालान, वसूले समन शुल्क (जुर्माने) व नियम तोड़ने वालों को बांटे मास्क की सूचना मांगी थी। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जानकारी उपलब्ध करवाई है। लोक सूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (फायर/काíमक) पुलिस मुख्यालय मुख्तार मोहसिन ने पूरा ब्यौरा दिया है।

यह भी पढ़ें: तीरथ सिंह रावत कैबिनेट का फैसला, राज्य में खुलेगा एक और मेडिकल कॉलेज

यह भी पढ़ें: पहाड़ की भाषा के लिए उत्तरकाशी के युवा का प्यार, गढ़वाली में छपवाया शादी का कार्ड

जिला चालान जुर्माना

देहरादून 234724 584.73 लाख

हरिद्वार 213607 545.16 लाख

नैनीताल 153014 730.06 लाख

ऊधमसिंह नगर 101944 418.74 लाख

टिहरी 72368 203.43 लाख

पौड़ी गढ़वाल 58332 206.64 लाख

अल्मोड़ा 34044 167.17 लाख

चम्पावत 22041 98.16 लाख

पिथौैरागढ़ 21919 163.74 लाख

बागेश्वर 21841 83.94 लाख

उत्तरकाशी 17198 76.61 लाख

चमोली 15858 86.86 लाख

रुद्रप्रयाग 14374 58.87 लाख

रेलवे पुलिस 1056 19.44 लाख

यह भी पढ़ें: रुड़की की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत, पांच घायल

यह भी पढ़ें: सल्ट विधानसभा सीट से बड़ा अपडेट, तो तीरथ सिंह रावत यहां से नहीं लड़ेंगे चुनाव!

आपको बता दें कि मास्क न पहनने पर सर्वाधिक 219350 चालान देहरादून जिले में काटे गए। ऊधमसिंह नगर जिले में 154948, हरिद्वार में 137341 तथा नैनीताल जिले में 128499 चालान काटे गए। इसी तरह उत्तरकाशी में 24551, टिहरी में 122660, चमोली में 13752, रुद्रप्रयाग में 24408, पौड़ी गढ़वाल में 89542, अल्मोड़ा में 71584, बागेश्वर में 14199, चम्पावत में 56019, पिथौरागढ़ में 22296 जबकि रेलवे पुलिस ने 1912 चालान काटे।

यह भी पढ़ें: पहाड़ से शहर गया युवक यूपी में बना साइबर ठग,गाजियाबाद से पकड़कर लाई नैनीताल पुलिस

यह भी पढ़ें: करोड़ों के मामले में वांटेड चल रही युवती से इश्क फरमाते पकड़े गए उत्तराखंड पुलिस के दरोगा साहब

यह भी पढ़ें: लोकसभा में बड़ा ऐलान,एक साल के अंदर खत्म हो जाएंगे देश के सभी टोल प्लाज़ा,ऐसे देना होगा चार्ज

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन ने दिया उत्तराखंड CM को जवाब,कहा हमारे कपड़े नहीं अपनी सोच बदलें

To Top
Ad