Uttarakhand News

उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा फायर फाइटर्स बनने का मौका, अग्निशमन विभाग में जल्द शुरू होगी भर्ती

देहरादून: महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं रहने वाली। अब देखिए ना, प्रदेश के अग्निशमन विभाग में भी महिला कार्मिकों की तैनाती के लिए कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा उक्त संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर अभी सोच विचार चल रहा है। लिहाज़ा इसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि प्रस्ताव के मुताबिक कुल भर्ती के 30 फीसदी पर महिला कार्मिकों के लिए रखे जाएंगे।

एक महिला अभ्यर्थी ने हाल ही में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के द्वारा इस बात का विरोध किया गया था कि अग्निशमन विभाग में महिलाओं को भर्ती क्यों नहीं किया जाता। लाज़मी है कि उत्तराखंड के हर जिले में अग्निशमन कार्यालय बने हुए हैं। मगर विभाग में केवल पुरुषों की ही भर्ती होती है। शिकायतकर्ता महिला का तर्क यह था कि जब हर विभाग में महिला कार्मिकों की भर्ती की जा रही है तो फिर अग्निशमन विभाग में क्यों नहीं।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में मधुर राय ने खेली शानदार कप्तानी पारी, अर्धशतक बनाकर टीम को जिताया मैच

यह भी पढ़ें: नैनीताल में ऑफिसों के बाहर दिखेगा पहाड़ी रंग, डीएम गर्ब्याल ने शुरू की ऐपण नेम प्लेट लगाने की तैयारी

इसी मामले में हाईकोर्ट ने अग्निशमन विभाग को निर्देशित किया था। निर्देश यह थे कि विभाग में महिला कर्मियों की भी भर्ती की जाए। इस क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला कार्मिकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। बहरहाल अब गेंद कैबिनेट के पाले में जाने के बाद ही फैसले पर मुहर लगेगी।

शासन को भेजे गए प्रस्ताव में अग्निशमन विभाग में भविष्य में होने वाली नई भर्तियों में 30 फीसद भर्ती महिला कार्मिकों के लिए रखी गई है। कार्मिक व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा गया था लेकिन यह पारित नहीं हुआ। हुआ यह कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव में कुछ संशोधन करने की बात कही। माना जा रहा है कि अब इसे जल्द ही कैबिनेट के सम्मुख लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मम्मी ने जीता उत्तराखंड वासियों का दिल, पहाड़ी पिछौड़ा पहन शादी में हुईं शामिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूजा पडियार की एपण कला के फैन बने एक्टर रोनित रॉय, जमकर की तारीफ

यह भी पढ़ें: नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की लक्की राणा का टीम इंडिया में चयन, बस चालक की बेटी विदेश में दिखाएगी दम

To Top