Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:चंडीगढ़ समेत 7 शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू,टाइमिंग देखें

हल्द्वानी: राज्य की बसें अब हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के रूटों पर दौड़ने लगेंगी। करीब 6 महीने का बाद इन राज्यों के बसों का संचालन शुरू हो रहा है। हल्द्वानी के लोगों को बसों के शुरू होने का इंतजार लंबे वक्त से ज्यादा। इन राज्यो में उत्तराखंड के सैंकड़ों लोग नौकरी करते हैं। बसों के नहीं चलने से उन्हें निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था जो उनकी जेब पर असर डाल रहा था।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में बाइक सवार ने कंडक्टर को पीटा, जेब से रुपये भी लूट लिए

यह भी पढ़ें: मांग पूरी नहीं हुई, नैनीताल में रोडवेजकर्मी 20 अक्तूबर से करेंगे कार्यबहिष्कार

गुरुवार को पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी से चंडीगढ रूट पर रवाना हुई। नैनीताल रीजन के अलग-अलग डिपो की बसों का भी इन रूटों पर संचालन किया जा रहा है और यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को बढ़ाया जा सकता है। दिल्ली व यूपी में पहले ही बसों का संचालन शुरू हो गया था। दीवाली से एक माह पहले तीन राज्यों में बसें चलने से रोडवेज व यात्रियों दोनों को फायदा होगा। परिवहन निगम के लिए यह रूट कमाई वाले माने जाते हैं। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल पुरानी दरों पर साधारण बसें रूट पर दौड़ाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में पहली बार, कोरोना वायरस के चलते ऑनलाइन होगी रामलीला

यह भी पढ़ें: अब हल्द्वानी की महिला पुलिस भी मारेगी गश्त, उपलब्ध हो गई है सात स्कूटी

22 मार्च के बाद लॉकडाउन शुरू होने पर बसों के संचालन को रोक दिया था। 25 जून को राज्य के जिलों में बसों का संचालन शुरू हो गया। जिसके बाद दिल्ली व दून रूट भी शुरू करवाया गया। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, जालंधर, चंडीगढ़, हिसार, लुधियाना व पौंटा साहिब इसमें शामिल है। रूट पर जाने वालों गाड़ियों को सैनिटाइज कर दिया गया है। सवारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सवारी और रोडवेज दोनों को फायदा

बसों की टाइमिंग

चंडीगढ़ सुबह 5.30 बजे

फरीदाबाद सुबह 8 बजे

जालंधर दोपहर 1 बजे

चंडीगढ़ 1.30 बजे

लुधियाना 2.30 बजे

चंडीगढ़ 4 बजे

चंडीगढ़ 5 बजे

फरीदाबाद शाम 8 बजे

गुरुग्राम 8.30 बजे

To Top