Uttarakhand News

देवभूमि के संकल्प ने फिर बिखेरा पहाड़ी संगीत का जादू, अपनी सीट से खड़े हो गए दिग्गज…

ये लड़का कुछ करेगा, ये लड़का अकेले अपना नहीं पूरे देवभूमि का नाम रोशन कर करेगा। कुछ ऐसी ही पहचान बना ली है देवभूमि उत्तराखण्ड के संकल्प खेतवाल ने। स्टार प्लस के शो “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” के दूसरे सीजन में संकल्प के अपनी आवाज और पहाड़ी लोकगीत के जादू बिखेरने का सिलसिला जारी रखा है। पहाड़ के बेटे  ने ना सिर्फ अपने स्वरों को बुंलद किया है बल्कि भारतीय टीवी में पहाड़ के लोकसंगीत को पहचान दिलाई है।

एक बार फिर संकल्प अपने बैंड के साथ प्रस्तुति पेश की जिसकी शुरुआत उन्होंने पहाड़ी गाने” दैणा होयां खोली” का गणेशा से की। संकल्प ने इस गाने को एक जवानी है दिवानी के पोपुलर सॉग कबीरा के साथ गया। जैसे ही संकल्प ने गाना शुरू किया वैसे ही सभी जजों की आंखे उनके स्वरों से चमचमा गई। अपनी आवाज के दम पर संकल्प खेतवाल व उनकी टीम ने शो के टॉप-6 में जगह बना ली है। संकल्प की प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.facebook.com/trendingpahadi/videos/1797502027011718/

उत्तराखण्ड के हजारों लोग उसे शेयर कर रहे हैं। संकल्प की प्रस्तुति के बाद बॉलीवुड सिंगर सुनिधी चौहान एक बार फिर उनकी आवाज की मुरीद बन गई। सुनिधी ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि वो किसी म्यूजिक फेसटिवल में हैं। उन्होंने संकल्प व उनकी टीम की तारीफ करते की और हौसला बढ़ाने के लिए खड़े होकर ताली बजाई। वहीं फैंस संकल्प को दोबारा सुनने के लिए वन्स मोर वन्स मोर कहने लगें।

संकल्प व उनकी पूरी टीम ने शो “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” के जरिए करोड़ो भारतीयों का दिल जीता है। वहीं बात उत्तराखण्ड की करें तो एक और जहां राज्य पलायन से जूझ रहा है, दूसरी ओर संकल्प जैसे युवा बड़े मंच में पहाड़ की गीत को अपनी आवाज से बुलंद कर रहे हैं। ये देवभूमि की भाषा का प्रचार-प्रसार भी कर रहा है।

To Top
Ad