Nainital-Haldwani News

वीडियो: तिरंगे में लिपटकर आखिरी बार देवभूमि को सलाम करने पहुंचा वीर शहीद योगेश परगाई

हल्द्वानी: नागालैंड में बुधवार को नक्सली मुठभेड़ में शहीद होने वाले चौथी कुमाऊं रेजीमेंट के योगेश परगाई का पार्थिव शरीर शनिवार को हल्द्वानी पहुंचा। तिरंगे में  लिपटकर कर देवभूमि का बेटा आखिरी बार अपने लोगों को सलामी देने के लिए पहुंचा तो भारत माता की जय, योगेश तेरा ये बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान… तुम कितने फौजी मारोगे, हर घर से फौजी निकलेगा… जैसे नारों से हल्द्वानी गूंज उठा।

 

योगेश का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग स्थित शमशानघाट में किया। योगेश की अंतिम विदाई में सैलाब उमड़ गया। लोगों को आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अपने 22 साल के बेटे को खोने वाली मां बेसुंध पड़ी है उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसका यश इस दुनिया में नहीं रहा।

https://www.facebook.com/100000577467591/videos/2137609686268259/

बता दे कि शुक्रवार शाम सात बजे योगेश का पार्थिव शरीर नगालैंड से विमान से दिल्ली पहुंचा। उसके बाद सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह उनके हल्द्वानी स्थित बिठौरियां घर पर लाया गया। योगेश को इस हालात में देखकर मां तारी देवी, भाई मुकेश और हरीश, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  योगेश परगाईं (22) पुत्र मोहन चंद्र परगाईं निवासी शिवालिक विहार बिठौरिया सेना की चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती नगालैंड में थी। बुधवार की रात सीमा से पेट्रोलिंग से लौट रही सेना की टीम पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में योगेश परगाईं शहीद हो गए थे।

https://www.facebook.com/100000577467591/videos/2137610779601483/

 

 

To Top