Uttarakhand News

टॉप मॉडल्स को पीछे छोड़ रैंप पर कैटवॉक करेंगी टिहरी की महिला ग्राम प्रधान

देहरादून: फैशन शो और रंगबिरंगी लाइट्स के बीच तेज गाने और मॉडल्स का रैंप पर कैटवॉक ये माहौल बड़े शहरों में देखने को मिलता है। जहां फैशन आता है और कब जाता है पता नहीं लगता है। नए-नए फैशन को लोगों के सामने लाने के लिए मॉडल्स रैंप पर कैटवॉक करती हैं। अगर हम आप से कहें कि अब उत्तराखण्ड के एक गांव की ग्राम प्रधान रैंप पर कैट वॉक करने वाली हैं क्या आप विश्वास करेंगे नहीं ना, लेकिन ये बिल्कुल सच है। टिहरी झील में होने वाले  तीन दिन के राष्ट्रीय साहसिक खेल महोत्सव के दौरान गांव की महिला प्रधान रैंप पर अपने जलवे बिखेंगी। यह आयोजन 25 मई से 27 मई तक चलेगा। महोत्सव गढ़वाल की संस्कृति पर फोकस रहेगा। खान-पान के साथ ही गढ़वाल के पारंपरिक लोकनृत्य भी इस दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। बाहर से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ की हर लोक विधा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

डेंटल इंप्‍लांट पर हल्द्वानी प्रकाश डेंटल की टिप्स

पहाड़ की सभ्यता और पहनावे को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने इस तरह का कुछ नया करने का प्लान किया। उन्होंने इस संबंध में छह महिला प्रधान शो में शामिल होने के लिए सहमति जता चुकी हैं। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुखों को भी शो के लिए न्योता दिया गया है।  इस दौरान गढ़वाल की संस्कृति और पारंपरिक पहनावे के बारे में भी देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी। 25 मई से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

हल्द्वानी के डॉक्टर पांडे होम्योपैथिक इलाज करेंगे साइनस को दूर

कोटी कॉलोनी में होने वाले इस आयोजन में टिहरी की पारंपरिक वेशभूषा व खानपान के प्रमोशन के साथ साहसिक खेल और फैशन-शो भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहाड़ी रंग में महिला प्रधान रैंप वॉक करेंगी। जिलाधिकारी सोनिका के अनुसार टिहरी ही संस्कृति से देश-दुनिया के पर्यटकों के सामने लाने के उद्देशय से यह आयोजन हो रहा है। टिहरी झील दुनिया का बेहतरीन पर्यटन स्थल की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने की क्षमता रखती है। इसके लिए हमें विश्व का ध्यान अपनी ओर खिंचना और इस तरह के आयोजनों से यह मुमकिन हो सकता है।

 

 

To Top
Ad