Uttarakhand News

नैनीताल की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद, देशभर में पहचान बनाने को तैयार

P.c. – Amar Ujala

हल्द्वानी: उत्तराखंड में निरंतर तौर पर आत्मनिर्भर होने के मौके युवाओं और महिलाओं को मिलते आ रहे हैं। स्थानीय सामानों से युक्त वस्तुओं का चलन अब प्रदेश भर में तेज़ हो चला है। कहीं गोबर से लकड़ी बना कर लोग रोज़गार स्थापित कर रहे हैं तो कहीं स्थानीय उत्पादों से बनी मिठाइयां भी खासा प्रसिद्ध हो रही हैं। कुल मिला कर राज्य सरकार और यहां के लोग स्वरोजगार ढ़ूढने के उद्देश्य में कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रहे हैं।

भीमताल में हुआ हाट बाज़ार का आयोजन भी इसी लक्ष्य को साधता नज़र आता है। रविवार को भीमताल में हाट बाज़ार का आयोजन किया गया। जिले की महिला समूहों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्योग कर्मियों को बाज़ार उपलब्ध कराने के इस तरीके से खासे फायदे होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति और स्थानीय उत्पादों के प्रचार व प्रसार के लिये किया गया। ग्राम विकास अभिकरण के अंतर्गत साप्ताहिक हाट बाज़ार आयोजन का शुभारंभ यहां पहुंचे मुख्य अतिथियों की मौजूदगी मे हुआ। मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने तौर तरीकों से हाट बाज़ार का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान, स्कूल सोमवार से खुलेंगे, 10वीं और 12वीं की पढ़ाई होगी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: युवक ने अन्य लड़की से की शादी तो प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर की खुदखुशी

मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने दी जानकारी

मंडी परिषद की ओर से महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं की हरसंभव मदद की जाएगी।

महिलाओं के हौसलों को बरकरार रखने के प्रयास किये जाएंगे।

मंडी परिषद दुकानों का निर्माण कर, उन्हें महिला समूहों को आवंटित करेगा।

गजराज बिष्ट ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील भी की।

किसने, क्या-क्या कहा

नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं।

लोगोंं को भी मदद के लिये स्थानीय सामान खरीदने होंगे।

ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने बताया कि महिलाओं को अलग अलग मेन व्यू प्वाइंट पर जगह देने की दरकार है।

जिसके संबंध में वे ब्लॉक स्तर पर तैयारियां भी कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि समूह से जुड़ी समस्त महिलाकर्मियों के लिये प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट के लिए अब देहरादून नहीं जाना पड़ेगा,विदेश मंत्रालय ने दिए जरूरी निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:चलती बस से निकला रोडवेज बस का टायर, चालक बना यात्रियों के लिए देवता

स्वदेशी उत्पादों पर बल देती स्वयं सहायता समूह और समस्त महिला समूहों की महिलाओं की जम कर सराहना हुई। बता दें कि रविवार को हाट बाज़ार में लगे जैविक उत्पाद वाले स्टॉल में करीब दस हज़ार की बिक्री हुई। बाज़ार में भीमताल ब्लॉक के 20 सहायता समूह, ओखलकांडा, हल्द्वानी, कोटाबाग, बेतालघाट ब्लॉक से एक एक समूह ने प्रतिभाग किया।

सलड़ी में कार्य कर रही एकता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सीमा बोरा ने अपने कामों के बारे में दी जानकारी। उन्होंने बताया महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से निर्मित दीये और शुभ लाभ लिखी झालरों का निर्माण किया गया है। हाट में अलग अलग सहायता समूहों के उत्पादों से भरी दुकानों में शामिल हैं आचार, जैम जली, नमकीन, हाथ से बने क्राफ्ट, आदि।

यह भी पढ़ें: अनलॉक-6 में इंतजार खत्म हुआ,उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर खुलेंगे,गाइडलाइन जारी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के सलिल पंत को मायानगरी में कामयाबी, TV सीरियल्स में देंगे संगीत

To Top