Uttarakhand News

देहरादून बनेगा स्मार्ट सिटी ,केंद्र से जल्द मिलेगी पहली किश्त

नई दिल्ली : लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हो गई है |श्रम विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देहरादून को जून महीने में स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया गया था |

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी होने के साथ साथ एजुकेशनल हब भी है | देश विदेश से कई छात्र यहाँ पढ़ने आते हैं | हर साल देहरादून में वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है ,जिससे शहर में आए दिन जाम लग जाता है |ऐसे समय में देरादून को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की खासी जरुरत महसूस की जा रही है |

स्मार्ट सिटी को लेकर अड़चने अभी तक खत्म नहीं हो पायीं हैं | प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार होने में दो महीने का वक़्त लग सकता है | जिसके कारण स्मार्ट सिटी निर्माण में देरी हो सकती है |केंद्र सरकार की तरफ से स्मार्ट सिटी की पहली किश्त दिसंबर महीने में आने की उम्मीद है |

To Top
Ad