Uttarakhand News

हल्द्वानी जा रही मैक्स खायी में गिरी ,13 लोग घायल

नई दिल्ली : मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही मैक्स धौलछीना से पांच किलोमीटर दूर कासङबैण्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई | इस वाहन में सवार 13 लोग घायल हो गए | घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया |यहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल रेफेर कर दिया गया | रविवार को मैक्स (यूके 04 टीए 0178) 13 यात्रियों को लेकर मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही थी | कासङबैण्ड के पास क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए मैक्स 50 मीटर गहरी खायी में जा गिरी | हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई | जिसे सुनकर बारात की तैयारी कर रहे ग्रामीण दुर्घटनास्थल की और दौड़े |

घायलों को रस्सी की सहायता से निकला गया और एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया |

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद बेस अस्पताल रेफेर कर दिया गया | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संयोग से वाहन 50 मीटर नीचे जाकर रुक गया अन्यथा यह दुर्घंटना और विभिसत हो सकती थी |

To Top