Uttarakhand News

TIKTOk पर इस तरह के वीडियो बनाकर रातों रात स्टार बन गई ये लड़की, आप भी देखें

pc- https://www.youtube.com/watch?v=vlmBJiOR_GI

हल्द्वानी- TikTok युवाओं का हथियार बन चुका है। हर कोई आजकल TikTok में अपनी वीडियो बनाता है। TikTok ने कई लोगों को रातों रात स्टार बना दिया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तराखंड की भावना चुफाल के बारे में जो TikTok के जरिए रातों रात स्टार बन गई हैं। टिक-टॉक में उनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

बता दें कि भावना पिथौरागढ़ के थल के नापड़ गांव की रहने वाली है। भावना ने एक साल पहले सोचा कि कुछ अलग किया जाए तो भावना ने टिक-टॉक पर वीडियो बनानी शुरू की। उनके सारे दोस्त अपनी भाषा में वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर अपलोड करते थे। ऐसे में वो क्यों पीछे रहतीं और उन्होंने अपने पहाड़ की संस्कृति को बढ़ावा का फैसला किया और उसी की थीम में वीडियो बनाए। इसके बाद टिक-टॉक पर एक के बाद एक वीडियो बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। और एक दिन उनका ब्वॉय लुक वाला वीडियो वायरल हो गया। जिसे अभी तक टिक-टॉक पर एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जिसे 24 लाख लोगों ने हिट्स भी दिया है। उनके टिक-टॉक पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भावना अभी तक 300 से भी ज्यादा वीडियो पहाड़ी भाषा में बना चुकी हैं। भावना ने पहाड़ी पहनावा खासकर पिछौड़ा और नथ पहनकर पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली, मराठी, बिहारी, नेपाली और हिमाचली भाषा में भी टिक-टॉक वीडियो बनाए हैं।

वीडियो देखने के लिए लिंक क्लिक करें

भावना इस समय दिल्ली विवि से स्पोर्टस विषय में पोस्ट ग्रेजुएश कर रही है। उन्हें हाल ही में दिल्ली विवि ने उत्तराखंड की संस्कृति पर हो रहे कार्यक्रम में बुलाया था। इसमें उन्हें तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। भावना के वीडियो को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी वीडियो को पूरे देश के लोगों का प्यार मिल रहा है। भावना लड़के के भेष में भी वीडियोज़ बनाती हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं।

यही भी पढ़ेंः अब Lays के पैकेट में दिखेगा zomato वाला सोनू, पेप्सिकों ने भी शुरू किया कैंपेन

यह भी पढ़ेंः गंगा को मिलेगा नया जीवन, शवों से होगी मुक्त

यह भी पढ़ेंः कल से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर

To Top
Ad