Uttarakhand News

उत्तराखंड में बादलों ने मचाया ताडंव, पिथौरागढ़ में बादल फटा, एक की मौत, दो घायल

नैनीतालः मानसून के आने के बाद से ही राज्य में मौसम आए दिन करवट ले रहा है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को काफी राहत तो मिलती ही है। लेकिन मौसम अपना रोद्र रूप भी दिखाता है। जिससे राज्य कई इलाकों में भयानक तबाही का मंजर भी देखा गया है। एक बार मौसम ने बीती रात को अपना रोद्र रूप दिखाया। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में एक बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। इतना ही नही बादल फटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

बता दें कि रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर बादल फट गया। बादल फटने से टीमटीया में मकान ढ़ह गया। मलबे में दबने से राम सिंह उम्र 60 साल पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई। वहीं धनी देवी उम्र 55 साल पत्नी राम सिंह औऱ चंद्रा देवी घायल हो गए है। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

पूरे तल्ला जोहार में रात भर काफी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से रामगंगा नदी उफान पर है। वहीं इलाके के सभी नदी नालों का जल स्तर बढ़ चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व दल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती से किया दुष्कर्म
उत्तराखंडः पत्नी के साथ चल रहे विवाद में पति ने उठा डाला यह खौफनाक कदम

ह भी पढ़ेंः देवभूमि की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, 14 सितंबर को सेना भर्ती रैली

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड चौकाने वाला मामला, हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला बच्ची का शव

यह भी पढ़ेंः हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं ने बिगाड़ा डीएम बंसल का मूड, डॉक्टर का काटा वेतन



To Top