Uttarakhand News

देहरादून में शादीशुदा महिला को शराब पिलाकर कर्नल ने किया दुष्कर्म

देहरादून: दिल्ली में तैनात एक कर्नल शराब की आड़ में एक महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। अपने आप को बचाने के लिए वह महिला से शादी करने का वादा करने लगा और लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला को कर्नल पर शक हुआ तो उसने धोखा देने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस से शिकायत की। देहरादून की है तो दिल्ली पुलिस ने इसके चलते जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया। राजपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद यह भी सामने आया है कि महिला का पति भी सेना में है। पति के दिल्ली में तैनाती के दौरान महिला का परिचय कर्नल आरके स्वन से हुआ। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि गत फरवरी में कर्नल स्वन उसे देहरादून लेकर आया। दोनों राजपुर रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर महिला को शराब का सेवन कराकर कर्नल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो कर्नल ने उससे शादी करने की बात कही। इस आड़ में कर्नल महिला के साथ अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद महिला को कर्नल की बातों पर शक होने लगा तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। महिला ने पिछले दिनों कर्नल के खिलाफ थाना साउथ एवेन्यू, दिल्ली में दुष्कर्म की शिकायत की।

घटनास्थल देहरादून के थाना राजपुर का क्षेत्र होने के कारण दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला ट्रांसफर किया राजपुर थाने की पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्राइम नंबर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच चल रही हैं।

To Top
Ad